Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
10 May 2020 · 1 min read

माँ से ही सब कुछ

माँ से हर अहसास हमारा
आत्मीयता भी माँ से हमारी
इच्छा पूरी सब कर देती माँ हमारी
माँ मैं दिखती ईश्वर की मूरत
उम्मीद की किरण घने अंधेरे में
उजियारा इस जीवन में माँ से
और सब ओर दिखती मां
माँ से औचित्य हमारा

करुणा भरी सूरत माँ
ख्वाहिशे सब पूरी करती माँ
ग़म में जीना सिखाती साथ रहती सदा
घर तो क्या माँ बिना संसार सूना
चिन्तित रहती हर पल हमारे लिए
छांव है शीतलता भरी माँ
जननी है जन्नत इसके क़दमों में
झरना स्नेह का जो बहता निरन्तर

त्याग देती सब सुख हमारे लिए
थामे हर पल हाथ हमारा
दिव्य ज्योति सी घने अंधेरे में
धर्म कर्म को सिखलाती है माँ
नाम हमारा माँ से
प्यार का गहरा सागर माँ
फटकार लगाती जो कभी गलती हो जाती
भला बुरा हमारा वो है समझती

मन्नतें पूरी ही करती
यथार्थ में जीना सिखाती
रोम रोम में माँ बस जाती
लाड से पालती अपना सर्वस्व लुटाती
वसुधा सा विशाल हृदय लिए
सीख नई हर पल सिखाती माँ
हिम्मत भी माँ से ही आती
ज्ञान सर्व जगत का हमें कराती माँ

Loading...