Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
9 May 2020 · 1 min read

आओ साथी मिलकर मदद करें

आओ साथी आओ साथी,
हम सब मिलकर मदद करें ।
थोड़े थोड़े अपने सहयोग से,
पुण्य का यह घड़ा भरे ।।

मजदूर हमारे भाई है,
सच्चे भारत वासी है ।
जितना हो सहयोग करें,
यही पुण्य काबा काशी है ।।

भूख अपनी काट कर,
बचा ले एक एक रोटी ।
भूखों को भोजन कराए,
खुश होगी मजदूर बेटी ।।

यह समय टल जाएगा,
फिर से बहार आएगी ।
खिलेंगे खुशियों के फूल,
हर चेहरे पर मुस्कान होगी ।।

सब दिन नही एक समान,
छंट जाएंगे दुःख के बादल ।
थोड़ा धैर्य धीरज धारण करें,
हर मुश्किल होगी फिर से हल ।।

आओ साथी आओ साथी,
मिलकर हम सहयोग करें ।
कंधे से कंधा मिलाकर,
वेदना में खुशियों को भरे ।।

Loading...