Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
9 May 2020 · 1 min read

मां करुणा की सागर है

मां सारे जग की जननी है, मां सारे जग को जनती है
पालन पोषण करती है, सबको धारण करती है
ईश्वर तो है निराकार, साकार है मां जग जननी है
मां की आंखों में ममता है, हृदय प्रेम का सागर है
सबसे बड़ा मां का आंचल है, जिसमें विश्व समाता है
मां करुणा की सागर है, प्यार भरी अमृत गागर है
मां से न कोई जग में, मां तो खुशियों का सागर है
कष्ट कभी न मां पर आए, आंख के आंसू छलक जाए
मां तो बस मां ही होती है, मां का दिल दुखने ना पाए

Loading...