Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
9 May 2020 · 1 min read

बस, हमें आना चाहिए।

जिदंगी रंग बिरंगी भी कमाल लगती है और सीधी सादी भी बेमिसाल लगती है बस हर पल को जीना, हमें आना चाहिए।
ग़र मुश्किलें हैं ज़िंदगी में तो हल भी उनका उनमें है,
बस हल करना उनको ढूंढ़ के, हमें आना चाहिए।
एक सा नहीं रहता हर दिन ज़िन्दगी में हर दिन हम खुश और उदास होते हैं बस हर दिन आगे बढ़ना, हमें आना चाहिए।
इस ज़िन्दगी में कुछ भी ख़ास नहीं होता बल्कि ख़ास तो ख़ुद ज़िंदगी होती है ,बस ध्यान इस पर देना, हमें आना चाहिए।
ज़िंदगी अनसुलझी पहेली है या मौत की रूठी सहेली है,
मना लेना इस सहेली को बस,हमें आना चाहिए।

इस ज़िन्दगी में सिर्फ़ एक ही चीज़ सबसे
ज्यादा खूबसूरत है वो है ख़ुद ज़िंदगी।
Love you ज़िंदगी

Loading...