Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
8 May 2020 · 1 min read

जान है तो जहान है

क्रूरता है उसकी पहचान,
चौफेरे मचाया कोहराम,
परदेस से आया, भयंकर तूफान।

ना पैर , ना हाथ, ना है कान,
चलता फिर भी लंबी तान।

संक्रमण ऐसा, हर ले प्राण,
घर पर रहना, ना होना परेशान,
संकट भारी, लाकडाउन निदान।

सुरक्षा कवच, मास्क लगाओ,
स्वच्छता रखो, हो जाओ सावधान।

मानव, यही सच्चा ज्ञान,
जान है, तो है जहान।

अरुणा डोगरा शर्मा,

Loading...