Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
5 May 2020 · 1 min read

बेवफाई

वे प्यार के पंखों को कुतरने लगे।
दिल के अरमान सारे बिखरने लगे।

कल तक दिल के नजदीक थे उनके,
अचानक ही हम इतना खटकने लगे।

वो खुद ही दूर होने लगे हमसे,
और कहते हैं हम ही बदलने लगे।

हमने रस्में वफ़ा को निभाना चाहा,
पर हर बात पर ही वो बिफरने लगे।

हम आज तक उन्हीं पर मरते रहे,
वो किसी और के ऊपर मरने लगे।

Loading...