Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
3 May 2020 · 1 min read

जीतेंगे हम एक दिन

सब थम चुका,
रुक गई हलचल ।
साँसों को बचाने,
लड़ रहे पलपल ।।

कितना समझा रहे,
फिर भी माने न लोग ।
मोहल्ले में आ गया,
फिर भी जाने न रोग ।।

सुबह से रात तक,
झूझ रहे वीर अनेक ।
जीतेंगे हम एक दिन,
विश्वास हमारा नेक ।।

संकट आते जाते,
हम पथ पर बढ़ते जाएंगे ।
आशा लेकर चलते,
सुख के दिन आएंगे ।।

भौर सुहावनी आएगी,
लेकर खुशियों की हलचल ।
परचम फिर लहराएगा,
मुस्कुराहट होगी पल पल ।।

Loading...