Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
18 Apr 2020 · 1 min read

क्या लिखूं

क्या लिखूं मैं क्या लिखूं
अपने हिन्दुस्तान का
देश पे करज़ा बडा है अपने हर ज़वान का

पुलिस करमी चिकित्सक डटे है मैदान में
कौन क्या क्या कर रहा सब है उन के ध्यान में
हाथ ज़ोडे विनती करते ज़नता को समझा रहे
मनोरंज़न कर के भी उन को है मना रहे
रक्षा पूरी कर रहे भारत मां के सम्मान का
देश पे करज़ा बडा है अपने हर ज़वान का

बहुत सी विपदाओ को हम ने हराया है
करोना की तरह बहुत विदेशी को भगाया है
करम के साथ करते रहो स्मरण तुम भगवान का
देश पे करज़ा बडा है अपने हर ज़वान का

कुछ ज़ो नही रहे वो भी याद हम को आऐगे
कैसे उन के नातेदार उन को भूल पाऐगे
कुकृत्य सदा याद रहेगा हमे इस शैतान का
देश पे करज़ा बडा है अपने हर ज़वान का

समय और धन बडा नष्ट हुआ
अब आगे की तैयारी है
पुलिस करमी चिकित्सक कर रहे
अब हमारी बारी है

देशवासियों को अब स्वदेशी को अपनाना है
इस तरह भारत मां का करज़ हमे चुकाना है
इस तरह अवसर बने हम देश के अभिमान का
देश पे करज़ा बडा है अपने हर ज़वान का

Loading...