Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
16 Jan 2020 · 1 min read

बता दे हाल

2122 1212 112
गीत
बता दे हाल
तू न मिल बस बता दे हाल हमें।
फिर रहेगा नही मलाल हमें।।

रात भर करवटें बदलती हूँ।
रोज तड़पाते हैं खयाल हमें।।

चैन तेरे बिना न पाए दिल
घेर लेते हैं गम के जाल हमें।।

आस में अब तो सांस टूटेगी।
मर न जाऊं न कर हलाल हमें।।

याद तुमको बहुत मैं आऊंगी।
दिल से कितना भी तू निकाल हमें।।

राह तकते ये आँख पथराई।
बैठ दो पल तो कर निहाल हमें।।

श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव

Loading...