Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Dec 2019 · 1 min read

दोहा - कानन

दोहा — कानन

मानव हित में हम करें,कानन रक्षा आज।
पर्यावरणीय शुद्वता ,प्यार भरा आगाज।।

पेड़ पौध को काटते , करते बहुत अनर्थ।
उजड़ रहे कानन सभी,होत योजना व्यर्थ।।

सुंदर घर की चाह में , काटे वृक्ष अंनत।
लौह यही औजार ये,करती जीवन अंत।।

वृक्ष लगाओ खूब अब,धरती खिले बसन्त।
कानन हो जाए भरा,खुशियां मिले अनंत।।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
रचनाकार डीजेन्द्र क़ुर्रे “कोहिनूर”
पीपरभवना,बलौदाबाजार(छ.ग.)
मो. 8120587822

Loading...