Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
12 Nov 2019 · 1 min read

भुजंगप्रयात छंद

भुजंगप्रयात छंद
१२२ १२२ १२२ १२२

जिये जा रहा हूँ, अकेले, अकेले।
सिये जा रहा हूँ, अकेले, अकेले।।
नहीं . एक साथी, न कोई सहारा।
बता भाग्य कैसे, लिखा है हमारा।।

न आँसूँ बचे है, जिसे मैं दिखाऊं।
कहो क्या कहानी, सभी को सुनाऊं।।
बता भाग्य में क्या, लिखा है विधाता।
सदा हाथ खाली, रखा है विधाता।।

✍️पं.संजीव शुक्ल ‘सचिन’
पश्चिमी चम्पारण, बिहार

Loading...