Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
10 Nov 2019 · 1 min read

शांत मन

शांत मन प्रबुद्ध मन,
अविचल अविरल मन,
अपनी ही कुंठाओं का निवारण करता मन,
जब कहीं होता यह शांत मन,
यूँ तो निकलता नहीं जल्दी,
समस्याओं का समाधान,
पर हल मिलता यूँ क्षण भर में
होता जब कहीं यह शांत मन
भेद नहीं कर पता,
अच्छे-बुरे का यह अक्सर,
पर चुन लेता यह सर्वश्रेष्ठ ,
होता जब कहीं यह शांत मन,
शांत मन, प्रबुद्ध मन…..

Loading...