Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Oct 2019 · 1 min read

सती प्रथा

भारतीयता की है पहचान
भारतीय संस्कृति संस्कार
होता परस्पर आदान प्रदान
पीढी को पीढी से संस्कार
भारतीय संस्कृति है समृद्ध
विभिन्न प्रथाएं भिन्न प्रभार
कुछ थी ऐसी हमारी प्रथाएँ
जिन पर आता है तिरस्कार
उन्ही में से ही थी एक प्रथा
सति प्रथा नामक था विकार
खड़े हो जाते आज भी रौंगटे
जब आते सति प्रथा विचार
देवी सती से मिला यह नाम
दक्षायनी भी वही सती नार
दक्ष पुत्री सती हो गई व्यथित
दक्ष किया पति शिव तिरस्कार
अग्नि कुंड में सती गई कूद
आत्मदाह कर बनी अवतार
जब पति हो जाता स्वर्गवासी
पत्नी को करते चिता सवार
पिला करके धतूरा ओर भांग
बेहोश कर संग लिटाते भरतार
दे देते जिंदा को संग मृत अग्नि
ना सुनते चीख चित्कार पुकार
शँखो बजा करते ऊँचा उदघोष
ना सुने चित्कार बनके लाचार
हो जाती थी लाचार स्त्री कुर्बान
यही था सती प्रथा आसार प्रचार
भारतीय पुरूष प्रधान संस्कृति
मूक दर्शक बन देखती तस्वीर
पैदा हुआ भारत में ब्रह्म समाजी
राजा राममोहनराय सृजनहार
जागरूक किया था पूर्ण समाज
आन्दोलन कर किया था मजबूर
पूछा सरकार से जटिल सवाल
पति मरे तो पत्नी का क्या कसूर
फिर क्यों करे यह सारा समाज
भार्या भरतार संग सती मजबूर
किया राजा राममोहनराय कमाल
न्याय दिलाया स्त्री को थी लाचार
पास कराया सतीप्रथा रोक कानून
बंद कर दिया सतीप्रथा सरकार
हुइ स्त्री कल्याणकारी यह कार्य
मिला स्त्रीरत्न को मान सम्मान
मिलि स्त्रीरत्न को मान सम्मान

सुखविंद्र सिंह मनसीरत

Loading...