Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
6 Oct 2019 · 1 min read

प्रार्थना वंदना

दो ऐसा वरदान प्रभु हम अच्छे इंसान बने
विद्या का दान प्रदान करो हम विद्वान बने

कोई बुराई मन मन्दिर में कभी ना आ पाए
अच्छाई का सदा हो वास बुरा ना कर पांए
तन मन हो हमारा स्वस्थ निरोग जवान बने
विद्या……………………………………….

ऐसी हो हमारी सोच इंसानियत सीख जांए
सभी का करें सम्मान मानवता जीत जांए
धर्म जाति का भेद हम भूलें मात्र इंसान बने
विद्या………………………………………..

वैर भाव ना आए प्रेम प्यार में रहना सींखे
परस्पर हाथ बटाएं भाईचारे का भाव सींचे
बढाएं देश मान सम्मान देशभक्त इंसान बने
विद्या………………………………………..

हम बच्चे मन के सच्चे प्रार्थना यहीं करते हैं
हम सब के पूरे हो अरमान याचना करते हैं
क्रोध कपट हो ना पास गुरुजन अभिमान बने
विद्या…………………………………………

दो ऐसा वरदान प्रभु हम अच्छे इन्सान बने
विद्या का दान प्रदान करो हम विद्वान बने

सुखविंद्र सिंह मनसीरत

Loading...