Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
21 Aug 2019 · 1 min read

दुल्हन

डोली में बैठी हुई दुल्हन
सुन्दर और सलोनी दुल्हन
ख्वाबों में खोई हुई दुल्हन
सजरी और संवरी दुल्हन
बैठी बैठी सोचे दुल्हन
ठोस सोच में सोचे दुल्हन
निजघर को छोड़े दुल्हन
सैंया घर को जाती दुल्हन
कैसे होंगे मेरे दुल्हे राजा
बजाएंगे जो प्रेम का बाजा
कैसी होगी सूरत उनकी
कद काठी मूरत उनकी
वाणी में कुछ मीठा होगा
स्वभाव क्या रसीला होगा
घर में बाकी कैसे होंगे
मेलजोल मे प्रेमिल होंगे
रिश्ते नाती मैली जोली
कैसी अगली होगी टोली
पीछला मौसम छोड चुकी थी
अगले बारे सोच रही थी
कुछ वो सहमी सहमी थी
थोड़ी बहुत वो वहमी थी
प्रेममय स्वप्निल में खो रही
पिया मिलन व्याकुल हो रही
सोच सोच मे सोचते सोचते
पिया द्वार घर दर्शन हो गए
रश्म रिवाजों के दौर चले
देवर भी गोद चढाई चढै
पूर्ण हो गए रश्म रिवाज
भाभी ने लगाई आवाज
आखिर वो पल आ गए
पिया जी अन्दर आ गए
दिल की धडकनें तेज थी
बिछी सगनो की सेज थी
लज्जाई और शरमाई दुल्हन
सहमी और घबराई दुल्हन
उम्मीद से कुछ हटकर हुआ
पिया जी एकदम धड़ाम गिरा
वो खूब नशे में चूर चूर थे
दुल्हन के सपने लीरो लीर थे
वो गहरी नींद में सो गए थे
अरमान रफूचक्कर हो गए थे
हैरान और परेशान थी दुल्हन
किस्मत पर पछता रही थी दुल्हन

सुखविंद्र सिंह मनसीरत

Loading...