Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
12 Aug 2019 · 1 min read

*कराटे एवं योग की निशुल्क प्रशिक्षण डीजेन्द्र एवं रोहित द्वारा दिया गया*

कराटे एवं योग की निशुल्क प्रशिक्षण डीजेन्द्र एवं रोहित द्वारा दिया गया
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बसना में विगत रविवार को एक दिवसीय निःशुल्क योग एवं कराटे का प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य योग प्रशिक्षक रोहित शर्मा एवं कराटे मास्टर डिजेन्द्र कुर्रे ने प्रशिक्षण दिया।
सर्वप्रथम योग के लाभ एवं योगाभ्यास के नियमो को बताया गया। इसके पश्चात विभिन्न प्रकार के आसनों के बारे में प्रशिक्षको ने आसान करके बताया तथा बच्चों को अभ्यास कराया। बच्चों ने मन लगाकर अभ्यास किया तथा शरीर एवं मन की एकाग्रता के बारे में जाना। योगाभ्यास के बाद बालिकाओ को आत्मरक्षा के लिए कराटे का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें सर्वप्रथम कराटे का उद्देश्य बताया गया। इसके बाद खड़े होने का तरीका डाची, विभिन्न प्रकार के प्रहार हेतु पंच, किक, बचाव के लिए अलग अलग ब्लाक के तरीको का प्रशिक्षण दिया गया। कराटे के द्वारा आत्मरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। उल्लेखनीय है की श्री डिजेन्द्र कुर्रे एवं रोहित शर्मा के द्वारा अलग अलग स्थानों में निः शुल्क कराटे एवं योग प्रशिक्षण कई वर्षो से दिया जा रहा है। आश्रम के प्रशिक्षण में अधीक्षिका श्रीमती गीतांजली नाग प्रशिक्षक द्वय डिजेन्द्र कुर्रे एवं रोहित शर्मा के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय आश्रम के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

Loading...