Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 Jul 2019 · 1 min read

तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा

आज थी
तिरंगा यात्रा
उन हाथों ने
थामा हुआ था तिरंगा
सिर्फ और सिर्फ वोटार्थ
वरना ताउम्र वो
करते रहे उपेक्षा
राष्ट्रध्वज की
जिनकी मुंडेर पर
फरकती रही
नफरतों की ध्वजा
तरसती रही
उनकी मुंडेर
राष्ट्रध्वज को सदा
निकाल रहे हैं वो
आज तिरंगा यात्रा
सिर्फ वोटार्थ

-विनोद सिल्ला©

Loading...