Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
22 Jul 2019 · 1 min read

शिव पर दोहे ---आर के रस्तोगी

आया है शुभ सोमवार.चढाओ शिव पर जल |
करो अच्छे कर्म तुम,मिलेगा अच्छा फल ||

भोले भाले शंकर है,प्रसन्न हो जाते है जल्दी |
पार्वती माँ के प्रियतम है,सवारी है उनकी नंदी ||

शंकर के दरबार में,लगी है भक्तो की भीड़ |
कैसे हम जल चढ़ाये,जरा भी नहीं उछीड ||

भाँग धतूरा शिव के प्रिय,करते इनका पान |
मृगछाला पहन कर,हिमालय में करते ध्यान ||

शिव का अर्थ कल्याण है,करो सबका कल्याण |
जो दूजे का कल्याण करे,उसका होता कल्याण ||

शिव का छोटा परिवार है,रहते सब एक साथ |
देवो के वे देव है,दीनो के कहलाते दीनानाथ ||

आर के रस्तोगी
गुरुग्राम मो 9971006425

Loading...