Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
18 Jul 2019 · 1 min read

मौसम कितना सुहाना है (2)

रिमझिम-रिमझिम सावन बरसे,मस्ती का ये खज़ाना है।
आओ भीगें हमतुम मिलके,मौसम कितना सुहाना है।।

ठण्डी-ठण्डी चलती पवनें,तन-मन को गुदगुदाती हैं।
बादल गरजें बिजली चमकें,कितना हमकों डराती हैं।
हम तो हैं हिम्मत वाले पर,सबको हमने बताना है।
आओ भीगें हमतुम मिलके,मौसम कितना सुहाना है।।

काले-काले बादल छाए,चारों ओर अँधियारा है।
जुगनू जैसी आँखें करलें,कितना सुंदर नज़ारा है।
नाचें गाएँ झूमें दोनों,मोहब्बत का ठिकाना है।
आओ भीगें हमतुम मिलके,मौसम कितना सुहाना है।।

छाता छोड़ो नैना जोड़ो,इक-दूजे में समाते हैं।
बादल-बिजली के जैसे हम,खुद को आओ बनाते हैं।
सावन बनके हम भी बरसें,मौज़ों का अब बहाना है।
आओ भीगें हमतुम मिलके,मौसम कितना सुहाना है।।

रिमझिम-रिमझिम सावन बरसे,मस्ती का ये खज़ाना है।
आओ भीगें हमतुम मिलके,मौसम कितना सुहाना है।।

आर.एस.प्रीतम
——————-
सर्वाधिकार सुरक्षित–radheys581@gmail.com

Language: Hindi
Tag: गीत
1 Like · 378 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from आर.एस. 'प्रीतम'
View all

You may also like these posts

समर्पण*
समर्पण*
Jyoti Roshni
!! फिर से !!
!! फिर से !!
Jeewan Singh 'जीवनसवारो'
ରାତ୍ରିର ବିଳାପ
ରାତ୍ରିର ବିଳାପ
Bidyadhar Mantry
*श्रमिक*
*श्रमिक*
नवल किशोर सिंह
काश तुम ये जान पाते...
काश तुम ये जान पाते...
डॉ.सीमा अग्रवाल
भारतीय इतिहास का दर्शनशास्त्र (Philosophy of Indian History)
भारतीय इतिहास का दर्शनशास्त्र (Philosophy of Indian History)
Acharya Shilak Ram
" विडम्बना "
Dr. Kishan tandon kranti
*बसंत*
*बसंत*
Shashank Mishra
:
:"यादों की बारिश" (The Rain of Memories):
Dhananjay Kumar
उल्फत अय्यार होता है कभी कबार
उल्फत अय्यार होता है कभी कबार
Vansh Agarwal
శ్రీ గాయత్రి నమోస్తుతే..
శ్రీ గాయత్రి నమోస్తుతే..
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
रोबोट युगीन पीढ़ी
रोबोट युगीन पीढ़ी
SURYA PRAKASH SHARMA
बादल
बादल
Shashi Mahajan
विकास की जिस सीढ़ी पर
विकास की जिस सीढ़ी पर
Bhupendra Rawat
हर-सम्त देखा तो ख़ुद को बहुत अकेला पाया,
हर-सम्त देखा तो ख़ुद को बहुत अकेला पाया,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
অপরাজেয়
অপরাজেয়
fyisahmed81
जो ले जाये उस पार दिल में ऐसी तमन्ना न रख
जो ले जाये उस पार दिल में ऐसी तमन्ना न रख
भवानी सिंह धानका 'भूधर'
पुरानी यादें
पुरानी यादें
Dr.Archannaa Mishraa
"दिल की तस्वीर अब पसंद नहीं।
*प्रणय प्रभात*
अपनी राह
अपनी राह
Ankit Kumar Panchal
नया साल
नया साल
विजय कुमार अग्रवाल
गीत- निभाएँ साथ इतना बस...
गीत- निभाएँ साथ इतना बस...
आर.एस. 'प्रीतम'
चोपाई छंद गीत
चोपाई छंद गीत
seema sharma
"You are still here, despite it all. You are still fighting
पूर्वार्थ
मिडल क्लास
मिडल क्लास
Deepali Kalra
संघर्ष की आग से ही मेरी उत्पत्ति...
संघर्ष की आग से ही मेरी उत्पत्ति...
Ajit Kumar "Karn"
*बेटियाँ (गीतिका)*
*बेटियाँ (गीतिका)*
Ravi Prakash
दरार
दरार
D.N. Jha
मशाल
मशाल
नेताम आर सी
संविधान शिल्पी बाबा साहब शोध लेख
संविधान शिल्पी बाबा साहब शोध लेख
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
Loading...