Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
3 Jul 2019 · 1 min read

मन से मन का बंधन

मन से मन जो जोड़ दे ,बंधन वो अनमोल
पकड़ डोर विश्वास की, बोलो मीठे बोल
बोलो मीठे बोल, जीत ये दिल को लेते
कड़वे तीखे बोल, दुखा बस दिल को देते
बने ‘अर्चना’ बात, सँवरता इससे जीवन
मिलते मन के मीत, अगर जुड़ जाते है मन

3-07-2019
डॉ अर्चना गुप्ता

Loading...