Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
3 Jul 2019 · 1 min read

जन्मदिन पर विशेष

खुशियाँ बरसें रात-दिन,ऊँची रहे उड़ान।
दुवा करें रब से यही,जाने तुझे जहान।।

सोने जैसा मन बने,चाँदी सरिस विचार।
आभूषण से तुम बनो,रहो गले का हार।।

उपवन-सा जीवन खिले,आए सदा बहार।
सूर्य-चंद्र-सी शान हो,अंबर सरिस विस्तार।।

जो चाहो वो ही मिले,सबका पाओ साथ।
खुशियों की दौलत रहे,लूटो दोनों हाथ।।

सफलता पग-पग मिले,नूतन हों दिन-रात।
नित नव यौवन दे तुझे,हँसके सदा प्रभात।।

आशाएँ हँसके कहें,आलिंगन भर चूम।
युगों-युगों तक आपकी,रहे धरा पर धूम।।

प्रीतम तब तक नाम हो,जब तक भू-आकाश।
तेरे वचनों का मिले,सबको यहाँ प्रकाश।।

आर.एस.प्रीतम
——————–
सर्वाधिकार सुरक्षित–radheys581@gmail.com

Loading...