Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
1 May 2019 · 1 min read

मजदूर दिवस ---आर के रस्तोगी

मानवता है तो मजदूर दिवस है, जिसे सभी मजदूर मनाते है |
जिसके कारण सब कल कारखाने चलते उन्हें शीश झुकाते है ||

मजदूर दिवस केवल भारत में नहीं, सारे विश्व में मनाया जाता है |
एक मई इसके लिये निश्चित है,जो हर्ष उल्लास से मनाया जाता है ||

मजदूर भी एक मानव है,क्यों न हम उसका सम्मान करे |
क्यों न हम मजदूर भाइयो को गले लगा कर प्यार करे ||

मजदूर नहीं होगा तो इन कल कारखानों को कौन चलायेगा |
इनका तुम सत्कार करो वरना सब कुछ चौपट हो जायेगा ||

म से मानव,म से मानवता,म से ही तो मजदूर बनता है |
म से मालिक,म से मशीनरी फिर म से मनी ही बनता है ||

नमन करता हूँ,सब मजदूर भाइयो यह रस्तोगी लिखता है |
मजदूर है हमारे माई-बाप इनके कारण सब कुछ चलता है ||

आर के रस्तोगी
पालम विहार गुरुग्राम
मो 9971006425

Loading...