Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
28 Apr 2019 · 1 min read

हा मै कवि हूं

हा मै कवि हूं
“”””””””””””””””””””””””””
जीने की राह दिखाता हूं।
अपनी लेख से,
लोगो को जगाता हूं।
हा मै कवि हूं………
रूठे मन को मनाता हूं।
हास्य कविता लिखकर
आम जनों को हसाता हूं।
हा मै कवि हूं………
कभी प्रकृति सौंदर्य।
कभी श्रृंगार रस पर,
नारी का वर्णन करता हूं।
हा मै कवि हूं………
अदम्य पराक्रम ।
साहसी वीरता पर,
सैनिकों की गाथा लिखता हूं।
हा मै कवि हूं………
रंग बिरंगी होली ।
दिवाली की उजियारे पर,
त्योहारों पर लिखता हूं।
हा मै कवि हूं………
मेरी इन जिज्ञासा ।
मानव जीवन जगाने की,
कोहिनूर की कलम से लिखता हूं।
हा मै कवि हूं………
“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””
रचनाकार कवि डीजेन्द्र क़ुर्रे “कोहिनूर”
पीपरभवना,बिलाईगढ़,बलौदाबाजार (छ.ग.)
‌8120587822

Loading...