Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
5 Mar 2019 · 1 min read

बाल-कविता :

आओ चिड़िया रानी
————————-
बड़े प्रेम से रखा हुआ है,
छत पर दाना-पानी।
उड़ती-उड़ती, चीं-चीं करती,
आओ चिड़िया रानी।

गोलू, जॉनी, रोज़ी, असलम,
सबने जोर लगाया।
कैसे लौटोगी तुम वापस,
द्वार-द्वार समझाया।
फिर सुननी है मनभावन सी,
तुम पर एक कहानी।
बड़े प्रेम से रखा हुआ है,
छत पर दाना-पानी।

घोर प्रदूषण करके पैदा,
बड़े-बड़े इतराते‌।
लेकिन हम बच्चों को सूने,
उपवन नहीं सुहाते।
हर आंगन तुम चहको ऐसी,
दुनिया हमें बनानी।
बड़े प्रेम से रखा हुआ है,
छत पर दाना पानी ।

उड़ती-उड़ती चीं-चीं करती,
आओ चिड़िया रानी।
©®
??
– राजीव ‘प्रखर’
मुरादाबाद (उ० प्र०)
मो० 8941912642

Loading...