Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Mar 2019 · 1 min read

बसंत

बसंत

प्रकृति नवोढ़ा बदल रही है,
पहन रही परिधान नया।
नित्य दिवाकर की किरणों से,
होता सुखद विहान नया।

तरु शिखरों पर खिली मंजरी,
भ्रमर भ्रमर मदमाये है।
पुष्पों के नव रंग निराले,
मोहक गंध समाये हैं।
शुक पिक कोयल झूम झूम कर,
गाते हरदिन गान नया।
प्रकृति नवोढ़ा बदल रही है,
पहन रही परिधान नया।।

गिरि गव्हर वन सरिता तट सब,
नव रोचक व्यवहार करें।
खिले कमल पाटल सर्षप नव,
पीड़ा का प्रतिकार करें।
निर्मल नभ से वायु भूमि पर,
नवता सह प्रस्थान करें।
प्रकृति नवोढ़ा बदल रही है,
पहन रही परिधान नया।।

शीत ताप से रहित सुखद ऋतु,
श्रृंगारित ऋतुराज हुऐ।
फिर अनंग ने चाप चढा ली,
हृदय शिथिल रति काज हुऐ।
प्रेम उदित हो हृदय सदन में,
छेड़ रहा अभियान नया।
प्रकृति नवोढ़ा बदल रही है,
पहन रही परिधान नया।।

अंकित शर्मा ‘इषुप्रिय’
रामपुर कलाँ, सबलगढ़(म.प्र.)
मो.- 9516113124

Language: Hindi
Tag: गीत
4 Likes · 704 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from अंकित शर्मा 'इषुप्रिय'
View all

You may also like these posts

तेरी एक मुस्कुराहट काफी है,
तेरी एक मुस्कुराहट काफी है,
Kanchan Alok Malu
पल में तोला, पल में माशा
पल में तोला, पल में माशा
Acharya Shilak Ram
काव्य में सत्य, शिव और सौंदर्य
काव्य में सत्य, शिव और सौंदर्य
कवि रमेशराज
कुछ पल अपने लिए
कुछ पल अपने लिए
Mukesh Kumar Sonkar
भ्रूण व्यथा
भ्रूण व्यथा
manorath maharaj
बेटा बेटी है एक समान,
बेटा बेटी है एक समान,
Rituraj shivem verma
जीवन का सार
जीवन का सार
MUSKAAN YADAV
गुरु शिष्य परंपरा
गुरु शिष्य परंपरा
Karuna Bhalla
बदल जाते हैं मौसम
बदल जाते हैं मौसम
Dr fauzia Naseem shad
कलम लिख दे।
कलम लिख दे।
Pt. Brajesh Kumar Nayak / पं बृजेश कुमार नायक
" राजनीति"
Shakuntla Agarwal
I don't listen the people
I don't listen the people
VINOD CHAUHAN
Be positive 🧡
Be positive 🧡
पूर्वार्थ
दिमाग़ वाले
दिमाग़ वाले
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
कभी भी आपका मूल्यांकन किताब से नही बल्कि महज एक प्रश्नपत्र स
कभी भी आपका मूल्यांकन किताब से नही बल्कि महज एक प्रश्नपत्र स
Rj Anand Prajapati
देश आपका
देश आपका
Sanjay ' शून्य'
मौत मंजिल है और जिंदगी है सफर
मौत मंजिल है और जिंदगी है सफर
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
विश्व पर्यावरण दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस
Surinder blackpen
"पुरुष का मौन: दर्दों की अनकही व्यथा"(अभिलेश श्रीभारती)
Abhilesh sribharti अभिलेश श्रीभारती
"ध्यान रखें"
Dr. Kishan tandon kranti
गीता हो या मानस
गीता हो या मानस
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
करवाचौथ
करवाचौथ
Dr Archana Gupta
औरत की अभिलाषा
औरत की अभिलाषा
Rachana
ग़ज़ल
ग़ज़ल
Vijay kumar Pandey
*मोलभाव से बाजारूपन, रिश्तों में भी आया है (हिंदी गजल)*
*मोलभाव से बाजारूपन, रिश्तों में भी आया है (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
#हर_घर_तिरंगा @हर_घर_तिरंगा @अरविंद_भारद्वाज
#हर_घर_तिरंगा @हर_घर_तिरंगा @अरविंद_भारद्वाज
अरविंद भारद्वाज
जीने केक् बहाने
जीने केक् बहाने
Sudhir srivastava
मै (अहम) का ‘मै’ (परब्रह्म्) से साक्षात्कार
मै (अहम) का ‘मै’ (परब्रह्म्) से साक्षात्कार
Roopali Sharma
मुझे नाम नहीं चाहिए यूं बेनाम रहने दो
मुझे नाम नहीं चाहिए यूं बेनाम रहने दो
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
प्यार की कद्र
प्यार की कद्र
ओनिका सेतिया 'अनु '
Loading...