Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
28 Feb 2019 · 1 min read

नाचना सबको पड़ता है

नाचना सबको पड़ता है

नाचते हैं सब
कोई नाचता है
होशो-हवास में
तो कोई होशो-हवास
गवां के नाचता है
कोई मन से नाचता है तो
किसी को जबरन
नचाया जाता है
कोई लय में नाचता है
कोई लय तोड़ के नाचता है
कोई धुन पर नाचता है
कोई उंगली पर नाचता है
वो उंगली हो सकती है
बॉस की
धर्मगुरु की
राजनेता की
किसी परिजन की
किसी प्रियजन की
यहाँ नाचना
सबको पड़ता है
कोई इच्छा से नाचता है
कोई अनिच्छा से नाचता है
नाचना सबको पड़ता है

-विनोद सिल्ला©

Loading...