Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
27 Feb 2019 · 1 min read

भारत का एयर स्ट्राइक

बंद कलम को मिल गई, ताजी नई खुराक।
कानों में जैसे पड़ा, छप्पन इंची धाक।।

मंगल ही मंगल रहा, शुभ मंगल है आज।
गढ़ दुश्मन का हिल गया, ढ़ाया कहर मिराज।।

नवल हर्ष उल्लास का, आज वीरता पर्व।
वीर सैनिकों पर हमें, सदा रहेगा गर्व।।

पवन पुत्र हनुमान जी, गोले उगले आज।
मोदी जी ने कर दिया,रिपु का उचित इलाज।।

दुश्मन की लंका जला,घर आये बजरंग।
सदमे में लाहौर है, पेशावर है दंग।।

जख्मों को मरहम लगा, गर्वित माँ का भाल।
भारत माँ के शेर ने, रिपु को किया हलाल।।

दुखते घावों को मिला, अब थोड़ा आराम।
वायु सैनिकों आपको, सादर कोटि प्रणाम।।

नमन शहीदों को करो, सेना की जयकार।
घुस कर पाकिस्तान में, किया शत्रु को क्षार।।

जय मोदी जी बोलिये, जय भारत सरकार।
दुश्मन को दहला दिया, ऐसा किया प्रहार।।

-लक्ष्मी सिंह

Loading...