Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
4 Jan 2019 · 1 min read

विश्वास

जग में मुश्किल कुछ नहीं, हो मन में विश्वास।
हिम्मत से बढ़ते रहो, पूरी होगी आस।। १

जीवन पतझड़ सा लगे, होना नहीं उदास।
फूल खिला विश्वास का, लौटेगा मधुमास।। २

एक शब्द विश्वास है, प्रथम ख्वाब का रूप।
जो ख्वाबों को रूप दे, सुन्दर सुखद अनूप।। ३

दुनिया जिस पर है टिकी,वो ताकत विश्वास।
रोज नया सूरज दिया, नित नूतन आकाश।। ४

इस जीवन से हार कर, होना नहीं उदास।
फिर उठने का हौसला, देता है विश्वास।। ५

बढ़ो आत्म विश्वास से , संयम, साहस संग।
भय विस्मय का अंत कर, जीतो जीवन जंग।। ६

गर जीना है शान से, तो सीना ले तान।
अडिग आत्म विश्वास से, टूटेगा चट्टान।। ७

अगर सफल होना तुझे, मन से करो प्रयास।
सपने सच होते तभी, जब खुद पर विश्वास।। ८

खुद के प्रति दयालु बने, समझे खुद को खास।
हिम्मत ताकत हौसला, बढ़े आत्मविश्वास।। ९

प्रेम एक संजीवनी, जिन्दा रखता आस।
कभी नहीं करता जलन, करता है विश्वास।।१०

त्याग और विश्वास से, जीवन बने उजास।
जो जीता सबके लिए, होता सबसे खास।। ११

—लक्ष्मी सिंह
नई दिल्ली

Language: Hindi
1 Like · 3 Comments · 258 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all

You may also like these posts

#विदाई_____
#विदाई_____
sheema anmol
क्या खूब वो दिन और रातें थी,
क्या खूब वो दिन और रातें थी,
Jyoti Roshni
महामारी
महामारी
Khajan Singh Nain
सारे दंगों से भला, होली का हुडदंग।
सारे दंगों से भला, होली का हुडदंग।
संजय निराला
आज का इंसान ज्ञान से शिक्षित से पर व्यवहार और सामजिक साक्षरत
आज का इंसान ज्ञान से शिक्षित से पर व्यवहार और सामजिक साक्षरत
पूर्वार्थ
कभी नजरें मिलाते हैं कभी नजरें चुराते हैं।
कभी नजरें मिलाते हैं कभी नजरें चुराते हैं।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
कट गई शाखें, कट गए पेड़
कट गई शाखें, कट गए पेड़
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया के प्रवचन से सूरत में गूंजा श
बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया के प्रवचन से सूरत में गूंजा श
The World News
"दुखती रग.." हास्य रचना
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
फिर वही
फिर वही
हिमांशु Kulshrestha
कहानी
कहानी
कवि रमेशराज
मन बसंती हो गया
मन बसंती हो गया
Dr Archana Gupta
युवा शक्ति
युवा शक्ति
संजय कुमार संजू
जै मातादी
जै मातादी
जितेन्द्र गहलोत धुम्बड़िया
4484.*पूर्णिका*
4484.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
इंसान
इंसान
Bodhisatva kastooriya
प्रतीक्षा
प्रतीक्षा
Rashmi Sanjay
*विवेक*
*विवेक*
Rambali Mishra
असली मीडिया असली नेता
असली मीडिया असली नेता
Writer Ch Bilal
एक उलझी किताब है जीवन
एक उलझी किताब है जीवन
पंकज परिंदा
बस्तर का बोड़ा
बस्तर का बोड़ा
Dr. Kishan tandon kranti
गीत गाता है बचपन,
गीत गाता है बचपन,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
जागरण के पाठ।
जागरण के पाठ।
Acharya Rama Nand Mandal
ज़ब तक धर्मों मे पाप धोने की व्यवस्था है
ज़ब तक धर्मों मे पाप धोने की व्यवस्था है
शेखर सिंह
विषय-मेरा जीवनसाथी।
विषय-मेरा जीवनसाथी।
Priya princess panwar
स्वयं को चरित्रवान बनाना अपने हाथ में है और आसान भी है
स्वयं को चरित्रवान बनाना अपने हाथ में है और आसान भी है
Paras Nath Jha
गुलाब भी कितना मुस्कराता होगा,
गुलाब भी कितना मुस्कराता होगा,
Radha Bablu mishra
माँ की अभिलाषा 🙏
माँ की अभिलाषा 🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
"शरीर सुंदर हो या ना हो पर
Ranjeet kumar patre
प्रिये
प्रिये
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
Loading...