Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
31 Oct 2018 · 1 min read

राष्ट्रीय एकता

भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस भारत के स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्ल्भ भाई पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाते है | सरदार वल्लभ भाई पटेल ने इस देश के लिए बहुत बलिदान दिया, उनके द्वारा 562 रियासतों का एकीकरण विश्व के इतिहास में एक आश्चर्य था क्योंकि भारत की यह रक्तहीन क्रांति थी। इसी एकीकरण के लिए उन्हें लोह पुरुष की उपाधि मिली थी ………….

***** राष्ट्रीय एकता *****
“””””””””””””””””””””””””””””
इस अखण्ड राष्ट्र की एकता को, अब हमे संजोए रखना है |

इस जुनून को अपने दिल में, हमेशा यूहीं बनाए रखना है |

अखण्ड राष्ट्र के परिवेश में, एकता को संभाले रखना है |

हम हैं एक माँ के सपूत फिर, क्यों कर रहे बार एक-दूसरे पर |

क्यों इस देश की अखंडता को, खण्ड-खण्ड कर रहें हैं सब |

राष्ट्र के इस महापुरुष ने एकता का, बड़े जतनो से बीज बोया था |

सांप्रदायिकता के सभी विचारो का, डटकर उसने बहिष्कार किया |

सभी आपस में प्रेम बांटे, यही एक पहचान हो बस हमारी |

बस अब यही कामना है प्रभु से, मिल झुल सब जन रहें यहाँ |

सभी को हर मजहब एक दिखें, सीख सबको ऐसी दीजिए………

***** धीरेन्द्र वर्मा *****

Loading...