Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
29 Oct 2018 · 1 min read

अटूट बंधन (वर्ण पिरामिड कविता)

अटूट बंधन (वर्ण पिरामिड कविता)
क्यों
रही
सदा से
भारत में
दाम्पत्य जोड़ी
सफल जीने में
गौरवमयी पद्धति।
थी
सारी
दुनिया
अनजान
भारतीय स्त्री
पति को देवता
स्वरूप समझती।
वो
व्रत
करवा
चौथ का भी
जिसमें पाने
अखण्ड सौभाग्य
पति की पूजा होती।
ये
सब
कमाल
संस्कृति का
एक दूजे को
अटूट बंधन
निभाने पुकारती।

राजेश कौरव “सुमित्र”

Loading...