Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
9 Oct 2018 · 1 min read

गरीब कौन?

गरीब कौन?
फकीरी है,फकत फाकाकशी है।
निबाले के लाले,ऐसी बेबसी है।
सेहत है,दिल अमीर,जिंदादिल है।
चक्कलस दोस्तों की महफिल है।
सम्बन्ध में है बन्ध,बड़े करीब है।
तंगहाल है,पर मालामाल हदीब है।
लाल कोठी है,रहन आलीशान है।
अपने में सिमटे ,लगता वीरान है।
नातों के बुनियाद में दौलत दर्ज है।
तन रोगी,मन भोगी,बड़े खुदगर्ज है।
खुदा का नेमत,कौन खुशनसीब है?
सोचिये कि कौन, ज्यादा गरीब है?

-नवल किशोर सिंह

Loading...