Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
1 Mar 2020 · 2 min read

होली(दुमदार दोहे)

1
फागुन की मस्ती भरी, चलने लगी बयार
होली का चढ़ने लगा, दिल पर बड़ा खुमार
प्रीत ने ली अँगड़ाई, दुखों की हुई विदाई

2
होली खेलन को हुए,देवर भी तैयार
जीजा साली की हुई, प्यार भरी तकरार
करें वो हँसी ठिठोली ,हुए रिश्ते रंगोली

3
इस होली पर मिल गई, एक बड़ी सौगात
बरसों बिछड़े यार से, मिले हुई फिर बात
खुशी से नाचा ये मन,लौट आया फिर बचपन

4
लगी मूर्खों की यहाँ , होली पर चौपाल
दिखा मूर्खता का रहे , मिलकर सभी कमाल
गधे पर आये चलकर, हुई मस्ती भी जमकर

5
बचकर रहना सब जरा, होली है लठमार
नोंक -झोंक में भी भरा, देखो कितना प्यार
फांस दिल मे मत रखना, गले हँस हँस कर लगना

6
तन मन दोनों ही रँगें, डालो ऐसा रंग
होली खेली श्याम ने, ज्यूँ राधा के संग
रास भी खूब रचाई, मस्त नाचे कन्हाई

7
आँखों में पलते रहें,इंद्रधनुष से स्वप्न
हो जाते पूरे अगर , खूब मनाते जश्न
जलाकर दीपक मन में, रंग भरकर जीवन में

8
होठों पर संगीत है, धड़कन देती ताल
मन अपना मदहोश है, किसे सुनाये हाल
निकट है देखो होली , दूर लेकिन हमजोली

9
फागुन की हैं मस्तियाँ, बरस रहा है प्यार
उड़ा अबीर गुलाल है, जल की इधर फुहार
करो मत जोराजोरी, प्रेम की नाजुक डोरी

10
ठंडाई में घोल दी, जो थोड़ी सी भंग
पी मस्तों की टोलियां, खूब उड़ाएं रंग
हुये चेहरे रंगोली, करे सब हँसी ठिठोली

11
वृंदावन में तो बड़ा, होली का दिन खास
कान्हा राधा प्रेम के, खूब रचाते रास
गोपियों ग्वालों भी संग, उड़ाएं खुशियों के रंग

प्रेम पगीं गुजियां मिली, खुशियों भरा गुलाल
पर मन का न मैल मिटा, इसका रहा मलाल

01-02-2020
डॉ अर्चना गुप्ता
मुरादाबाद

Language: Hindi
5 Likes · 786 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Dr Archana Gupta
View all
You may also like:
साए
साए
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
इश्क का रंग मेहंदी की तरह होता है धीरे - धीरे दिल और दिमाग प
इश्क का रंग मेहंदी की तरह होता है धीरे - धीरे दिल और दिमाग प
Rj Anand Prajapati
पिता मेंरे प्राण
पिता मेंरे प्राण
Arti Bhadauria
■ शेर-
■ शेर-
*Author प्रणय प्रभात*
"मत पूछो"
Dr. Kishan tandon kranti
राम पर हाइकु
राम पर हाइकु
Sandeep Pande
अपने दिल से
अपने दिल से
Dr fauzia Naseem shad
*घर के बाहर जाकर जलता, दीप एक रख आओ(गीत)*
*घर के बाहर जाकर जलता, दीप एक रख आओ(गीत)*
Ravi Prakash
कैसा फसाना है
कैसा फसाना है
Dinesh Kumar Gangwar
वैसा न रहा
वैसा न रहा
Shriyansh Gupta
~ हमारे रक्षक~
~ हमारे रक्षक~
करन ''केसरा''
हरित - वसुंधरा।
हरित - वसुंधरा।
Anil Mishra Prahari
सेल्फी जेनेरेशन
सेल्फी जेनेरेशन
Dr. Pradeep Kumar Sharma
बिना चले गन्तव्य को,
बिना चले गन्तव्य को,
sushil sarna
शाबाश चंद्रयान-३
शाबाश चंद्रयान-३
Jeewan Singh 'जीवनसवारो'
2503.पूर्णिका
2503.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
मोक्ष
मोक्ष
Pratibha Pandey
हाँ देख रहा हूँ सीख रहा हूँ
हाँ देख रहा हूँ सीख रहा हूँ
विकास शुक्ल
रंजिश हीं अब दिल में रखिए
रंजिश हीं अब दिल में रखिए
Shweta Soni
कैसे करूँ मैं तुमसे प्यार
कैसे करूँ मैं तुमसे प्यार
gurudeenverma198
भुलाया ना जा सकेगा ये प्रेम
भुलाया ना जा सकेगा ये प्रेम
The_dk_poetry
था मैं तेरी जुल्फों को संवारने की ख्वाबों में
था मैं तेरी जुल्फों को संवारने की ख्वाबों में
Writer_ermkumar
ज़िंदगी का खेल है, सोचना समझना
ज़िंदगी का खेल है, सोचना समझना
पूर्वार्थ
जिंदगी एक चादर है
जिंदगी एक चादर है
Ram Krishan Rastogi
हमसे बात ना करो।
हमसे बात ना करो।
Taj Mohammad
Canine Friends
Canine Friends
Dhriti Mishra
हे ! भाग्य विधाता ,जग के रखवारे ।
हे ! भाग्य विधाता ,जग के रखवारे ।
Buddha Prakash
प्रेम बनो,तब राष्ट्र, हर्षमय सद् फुलवारी
प्रेम बनो,तब राष्ट्र, हर्षमय सद् फुलवारी
Pt. Brajesh Kumar Nayak
दुखता बहुत है, जब कोई छोड़ के जाता है
दुखता बहुत है, जब कोई छोड़ के जाता है
Kumar lalit
निभाना नही आया
निभाना नही आया
Anil chobisa
Loading...