हयात इन्तकाल
दुनिया का हयात इन्तकाल
क्यों कर रहें हाहाकार ?
क्या कोरोना की महामारी ?
या कृतान्त का साम्राज्य
पवन का पवनाशन प्रकोप
प्राणवायु माहुर – सा
इसका उत्तरदायी कौन !
क्या भलमनसाहत ?
क्या मानुष का अपरिहार्यता ?
आबादी – दौलत – बीमारी
असामयिक परिवर्तन क्यों ?
क्यों प्रभञ्जन की गलिताङ्ग दशा ?
मख़लूक रक्तरञ्जीत क्यों ?
जीवनसाधन क्षणभङ्गुर क्यों ?