Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Dec 2021 · 2 min read

सात दिन सात सुख,दु:ख

——————————-
सप्ताह का प्रथम दिन
उत्सव सा महकता है।
बिस्तर से उतरते हुए,
देहरी से उतर रास्ते पर आते हुए
मन शांत और मष्तिष्क निश्चिन्त।
चुनौतियों से भिड़ने,देह प्रस्तुत।
दोस्त सा सारा कुछ,जिंदगी भी।
साँझ देह पर लिपटता।
इसे थोड़ा शिथिल करता।
अनचाहे क्षणों को करने दरकिनार
निहोरा करता मन को।
हौसला रोपता हुआ
सो जाता है।
दूसरा दिन उत्साह से सराबोर।
अर्द्धविराम हटाता हुआ।
भुजाओं को कर्म में प्रवृत करता है।
जल्दी होती है निद्रा को विदा करने की।
मनाते-पटाते,देते आश्वासन कि
पूर्णता पर कार्य के,
समुचित देगा समय उसे।
निरीह निद्रा,डांट खाने के
डर से लेता है मान
हर प्रस्ताव।
तीसरा दिन
है मानसिक उथल-पुथल का होता।
अनिश्चय से आत्मविश्वास
तालमेल बैठाने की
है कोशिश करता।
हर पल अत्यंत एकाग्रता से
चुनौती के एक-एक पड़ाव को करते हैं पूर्ण।
ध्यान रखते हैं कि कोई प्रयास न हो चूर्ण।
और
लौटते हुए आवास,अतिरिक्त होते हैं खुश।
आज का दिन सफल।
जिसने हौसला बढ़ाया उस संगिनी को
श्रेय देने में क्यों होता कंजूस।
एक सुन्दर वायदा और
अंजाम के शत-प्रतिशत का आश्वासन।
देते हुए देख-देख
मैं अति प्रसन्न।
अगला दिन बहुत स्फूर्त और स्वच्छ।
निद्रा के साथ वफा किए जाने से
तन और मन दोनों निर्द्वंद।
नयापन सा
साहस,विश्वास,बीड़ा उठाने का संकल्प।
गति चतुर्दिक सम
फूटते रहे ओठों से गीत-गाने हरदम।
फिर से दुहराया हमने एक और सफल दिन।
सप्ताह का पाँचवाँ दिन।
दिन बेवजह ही लगा था थकने।
शारीरिक और मानसिक एकाग्रता खोने।
एक ठहराव की जरूरत महसूसने।
किन्तु,जीवन फर्ज नहीं।
हमारे लिए कर्ज सा करता था व्यवहार।
आर्थिक जिम्मेवारियाँ देह या मन को
छोड़ती नहीं।
सबों को देती है तोड़,
सिर्फ
आपको ही तोड़ती नहीं।
विकल्प धनाढ्यो का औजार है।
हमारे पास मात्र कारोबार है।
इस कारोबार को निभाते हुए
बीत गया यह दिन।
न रो पाये न सिसक कोई पल,छिन।
छठे दिन की शुरुआत पर
उदास था मन
अवसाद में हृदय।
उपलब्धि की परिभाषा समझ से परे।
समय ने मिलकर उम्र के साथ
ठेल दिया था जैसा करता आया है
अंत की ओर।
खालीपन दिन का कोई घटनाक्रम
जैसा ही बीता।
रात में हल्दी,कुंकुम,पंचगंध से
सजी थाली थी।
आदमी दौड़ता,भागता रास्ता खोजता।
क्या वह मैं था?
नींद ईश्वर के विचारों से खुली।
अच्छा लगा।
सप्ताह का अंतिम दिन गृहस्थ था।
पत्नी के साथ बाजार में।
बच्चों की बाल-सुलभ जिज्ञासाओं में
हम सुकून खोजते बिता लिया।
लौटकर एक लंबा सा उच्छ्वास
और गरम सी प्याली।
—————————————————–

Language: Hindi
282 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
Tum to kahte the sath nibhaoge , tufano me bhi
Tum to kahte the sath nibhaoge , tufano me bhi
Sakshi Tripathi
देखता हूँ बार बार घड़ी की तरफ
देखता हूँ बार बार घड़ी की तरफ
gurudeenverma198
जब कभी प्यार  की वकालत होगी
जब कभी प्यार की वकालत होगी
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
■ धूर्तता का दौर है जी...
■ धूर्तता का दौर है जी...
*Author प्रणय प्रभात*
12- अब घर आ जा लल्ला
12- अब घर आ जा लल्ला
Ajay Kumar Vimal
राजर्षि अरुण की नई प्रकाशित पुस्तक
राजर्षि अरुण की नई प्रकाशित पुस्तक "धूप के उजाले में" पर एक नजर
Paras Nath Jha
कितना कोलाहल
कितना कोलाहल
Bodhisatva kastooriya
20. सादा
20. सादा
Rajeev Dutta
सपने तेरे है तो संघर्ष करना होगा
सपने तेरे है तो संघर्ष करना होगा
पूर्वार्थ
इधर उधर की हांकना छोड़िए।
इधर उधर की हांकना छोड़िए।
ओनिका सेतिया 'अनु '
बहुमूल्य जीवन और युवा पीढ़ी
बहुमूल्य जीवन और युवा पीढ़ी
Gaurav Sony
¡¡¡●टीस●¡¡¡
¡¡¡●टीस●¡¡¡
Dr Manju Saini
💐प्रेम कौतुक-548💐
💐प्रेम कौतुक-548💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
ग़ज़ल
ग़ज़ल
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
इस सियासत का ज्ञान कैसा है,
इस सियासत का ज्ञान कैसा है,
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
तुम बहुत प्यारे हो
तुम बहुत प्यारे हो
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
इतना मत इठलाया कर इस जवानी पर
इतना मत इठलाया कर इस जवानी पर
Keshav kishor Kumar
दोस्ती का कर्ज
दोस्ती का कर्ज
Dr. Pradeep Kumar Sharma
सम्मान तुम्हारा बढ़ जाता श्री राम चरण में झुक जाते।
सम्मान तुम्हारा बढ़ जाता श्री राम चरण में झुक जाते।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
रंग बदलते बहरूपिये इंसान को शायद यह एहसास बिलकुल भी नहीं होत
रंग बदलते बहरूपिये इंसान को शायद यह एहसास बिलकुल भी नहीं होत
Seema Verma
तेरे इश्क़ में
तेरे इश्क़ में
Gouri tiwari
3059.*पूर्णिका*
3059.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
चाह ले....
चाह ले....
सिद्धार्थ गोरखपुरी
निरीह गौरया
निरीह गौरया
Dr.Pratibha Prakash
रेत पर मकान बना ही नही
रेत पर मकान बना ही नही
कवि दीपक बवेजा
भारत को निपुण बनाओ
भारत को निपुण बनाओ
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
सुबह का खास महत्व
सुबह का खास महत्व
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
*पाई कब छवि ईश की* (कुंडलिया)
*पाई कब छवि ईश की* (कुंडलिया)
Ravi Prakash
" अधरों पर मधु बोल "
भगवती प्रसाद व्यास " नीरद "
चौथ का चांद
चौथ का चांद
Dr. Seema Varma
Loading...