Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
24 Jul 2020 · 1 min read

” सच का सामना “

भाव का अतिरेक था,
थे अधर तक ना हिल सके।
युद्ध का मैदान था ज्यों,
बाण नयनों के चले।।

मौन का है, भाष्य अप्रतिम,
शब्द बौने हो गए।
प्रेम का सागर अपरिमित,
हम भँवर मेँ खो गए।।

वर्जनाएँ टूटतीं, सब,
विघ्न बोझिल हो चले।
दो दिलों के मेल मेँ,
सतरंग सब सजने लगे।।

त्याग था बरसों का जो,
आसार सब दिखने लगे।
शाश्वत-अमरत्व की हम,
सीढ़ियाँ चढ़ने लगे।।

था विलक्षण दृश्य, कुछ,
थे आवरण हटने लगे।
फ़ासले थे दरमियाँ जो,
ख़ुद-ब-ख़ुद मिटने लगे।।

दीप की कुछ लौ थी मद्धिम,
उर प्रकाशित हो गए।
मिट गए दुर्भाग्य ज्यों,
सौभाग्य पुलकित हो गए।।

स्वप्न सा लगता कोई,
छूकर कोई, कैसे कहे।
प्रकृति में सँकोच यदि,
भ्रमजाल यह कैसे मिटे।।

खुल गई जो आँख,
सच से आँख अब कैसे मिले।
कल्पना थी, भ्रम मिटा,
मन-चक्षु मानो खुल चुके।।

लेखनी से क्या लिखूँ,
हम भाव-विह्वल हो गए।
मिलन की “आशा” प्रबल थी,
अश्रुपूरित हो चले..!

रचयिता-
Dr.Asha Kumar Rastogi
M.D.(Medicine),DTCD
Ex.Senior Consultant Physician,district hospital, Moradabad.
Presently working as Consultant Physician and Cardiologist,sri Dwarika hospital,near sbi Muhamdi,dist Lakhimpur kheri U.P. 262804 M 9415559964

—–//—–//—–//——///—–

Language: Hindi
Tag: गीत
6 Likes · 17 Comments · 914 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
View all
You may also like:
लोकशैली में तेवरी
लोकशैली में तेवरी
कवि रमेशराज
बद मिजाज और बद दिमाग इंसान
बद मिजाज और बद दिमाग इंसान
shabina. Naaz
पैर धरा पर हो, मगर नजर आसमां पर भी रखना।
पैर धरा पर हो, मगर नजर आसमां पर भी रखना।
Seema gupta,Alwar
शीतलहर
शीतलहर
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
🌹जिन्दगी🌹
🌹जिन्दगी🌹
Dr Shweta sood
होली की पौराणिक कथाएँ।।।
होली की पौराणिक कथाएँ।।।
Jyoti Khari
किसी की किस्मत संवार के देखो
किसी की किस्मत संवार के देखो
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
पुरखों की याद🙏🙏
पुरखों की याद🙏🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
*सूरत चाहे जैसी भी हो, पर मुस्काऍं होली में 【 हिंदी गजल/ गीत
*सूरत चाहे जैसी भी हो, पर मुस्काऍं होली में 【 हिंदी गजल/ गीत
Ravi Prakash
आशिकी
आशिकी
DR ARUN KUMAR SHASTRI
"मैं एक पिता हूँ"
Pushpraj Anant
भाई
भाई
Kanchan verma
"न टूटो न रुठो"
Yogendra Chaturwedi
दोहा-सुराज
दोहा-सुराज
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
भारत के बदनामी
भारत के बदनामी
Shekhar Chandra Mitra
तकते थे हम चांद सितारे
तकते थे हम चांद सितारे
Suryakant Dwivedi
नमामि राम की नगरी, नमामि राम की महिमा।
नमामि राम की नगरी, नमामि राम की महिमा।
डॉ.सीमा अग्रवाल
"खासियत"
Dr. Kishan tandon kranti
Go to bed smarter than when you woke up — Charlie Munger
Go to bed smarter than when you woke up — Charlie Munger
पूर्वार्थ
जो भक्त महादेव का,
जो भक्त महादेव का,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
हिरनी जैसी जब चले ,
हिरनी जैसी जब चले ,
sushil sarna
💐प्रेम कौतुक-548💐
💐प्रेम कौतुक-548💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
वही जो इश्क के अल्फाज़ ना समझ पाया
वही जो इश्क के अल्फाज़ ना समझ पाया
Shweta Soni
2684.*पूर्णिका*
2684.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
धार्मिकता और सांप्रदायिकता / MUSAFIR BAITHA
धार्मिकता और सांप्रदायिकता / MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
बचपन का प्रेम
बचपन का प्रेम
निरंजन कुमार तिलक 'अंकुर'
चरित्र साफ शब्दों में कहें तो आपके मस्तिष्क में समाहित विचार
चरित्र साफ शब्दों में कहें तो आपके मस्तिष्क में समाहित विचार
Rj Anand Prajapati
Open mic Gorakhpur
Open mic Gorakhpur
Sandeep Albela
मिट्टी की खुश्बू
मिट्टी की खुश्बू
Dr fauzia Naseem shad
फितरत
फितरत
Dr. Akhilesh Baghel "Akhil"
Loading...