Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Nov 2021 · 2 min read

भोग की नियति तो है ही ध्वंस

————————————-
भोग की नियति तो है ही ध्वंस
मैं राम हूँ।
परंपरा निभाता हुआ राम।
मेरा अस्तित्व किन्तु, है रावण।
संस्कारगत लाम।
भोग की नियति तो है ही ध्वंस।
जीवन में रहा नहीं है योग का ही अंश?
योग रचना का श्वास
सृष्टि की प्रक्रिया की शृंखला का एक अंश खास।
भोग की नियति ध्वंस और योग की प्रकृति गढ़न।
राम युद्ध जीतता है तो, होता है भगवान।
सीता का परित्याग, होते रहने को भगवान।
जीवन-चरित्र में रण से ज्यादा भरा है आक्रोश।
प्रभु बनाने की आतुरता ने लील लिया है सारा दोष।
काव्य अद्भुद है नर को नारायण।
काव्य या कथा आत्मज्ञान से परे ज्ञान का भोग है।
सत्य को असत्य व असत्य को सत्य करने का रोग है।
अपना मन होता विध्वंस है।
तन भी।
मन,तन का ही तो अंश है।
भोग की नियति तो है ही ध्वंस।
साक्षात का अनादि-अप्रभंश।
ऋषि संतान रावण चिरंतन ज्ञान का चिन्ह।
निहत्था।
जीवनगत सत्यता हित
सृष्टि को मथा है।
निहत्थे की शक्ति कहाँ स्थित है
उसे पता है।
परम की भक्ति हुआ करता है अधम की शक्ति।
भोग की नियति तो है ही ध्वंस।
शक्ति का प्रयोग आत्मप्रशंसा के अतिरिक्त नहीं कुछ।
इसका उपयोग ब्रह्म के आशय सँवारने से भी उच्च।
स्त्री-अपहरण बलात् नहीं छद्म ढंग से।
अविश्वसनीय प्रसंग से।
भारतीय संस्कृति का पतन है।
मानवीय सोच का निकृष्टीकरण है।
कथाएँ स्थापित करती हैं आदर्श।
प्रेम,सौहार्द,कुटुम्बत्व का परामर्श।
रावण, भक्त शिव का निकृष्टता प्रदर्शित करे
अनेक आश्चर्यों में हो सकता है एक।
स्त्री-हरण का अभिप्राय
देह भोग या प्रतिष्ठा हनन।
रावण को कहाँ चिपकाएँ,एक प्रश्न।

राम ने
आदर्श का परिधान ओढ़ छल लिया है तुम्हें।
तेरे होने का उपक्रम।
खड़ा कर दिया है तुझे
दो अलग व्यक्तियों,व्यक्तित्वों की तरह।
तुम विमूढ़ खड़े रहे।
अपने-अपने दहलीजों पर
वक्र किए हुए भृकुटी ।
अड़े रहे।
रावण अनार्य का प्रतिनिधित्व सा करता
होता है प्रतीत।
वर्ण के आधार पर दासत्व के निर्धारण के
विपरीत।
भोग की नियति तो है ही ध्वंस।
राम की मर्यादा युद्ध है केवल युद्ध।
कहीं कोई दिखता नहीं है प्रयास प्रबुद्ध।
कबीलों की तरह दिखता है व्यवहार।
हत्या क्यों? क्यों नहीं बंदी बनाने का विचार।
सभ्यता और संस्कृति दोनों दोष युक्त है।
रावण-राम युद्ध की पूरी कथा शायद अनुपयुक्त है।
राम का अहं पर फैलना तुम्हारे होने से तेरा
निर्वासन है।
राम के साथ चलते हो।
इसलिए कोख से कब्र तक
यातना में जलते हो।
युद्ध और विजय।
भोग की नियति तो है ही ध्वंस।
स्वतंत्र रहने के लिए रावण शिव का अनुयायी था।
उस युग का सर्वश्रेष्ठ शक्ति-केंद्र।
निरापद,निस्पृह,दिशा,काल,अनादि-स्वरूपवत,
आदि का प्रारंभ।
सती का त्याग रामत्व का विरोध क्यों नहीं
मानते आप?
और रावण का समर्थन।
रावण एक संस्कृति की रक्षा हेतु मरा।
रावण स्वातंत्र्य हेतु ही नहीं डरा।
स्वतन्त्रता के लिए मरता है रावण।
बिना छल किए लड़ता है रावण।
—————1/11/२१————————-

Language: Hindi
240 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
सोच के दायरे
सोच के दायरे
Dr fauzia Naseem shad
दोहे- उड़ान
दोहे- उड़ान
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
इस तरहां बिताये मैंने, तन्हाई के पल
इस तरहां बिताये मैंने, तन्हाई के पल
gurudeenverma198
नटखट-चुलबुल चिड़िया।
नटखट-चुलबुल चिड़िया।
Vedha Singh
किसानों की दुर्दशा पर एक तेवरी-
किसानों की दुर्दशा पर एक तेवरी-
कवि रमेशराज
फ़क़त मिट्टी का पुतला है,
फ़क़त मिट्टी का पुतला है,
Satish Srijan
जिस प्रकार प्रथ्वी का एक अंश अँधेरे में रहकर आँखें मूँदे हुए
जिस प्रकार प्रथ्वी का एक अंश अँधेरे में रहकर आँखें मूँदे हुए
Sukoon
सदियों से रस्सी रही,
सदियों से रस्सी रही,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
यादें
यादें
Versha Varshney
पेड़ से कौन बाते करता है ?
पेड़ से कौन बाते करता है ?
Buddha Prakash
पावन सावन मास में
पावन सावन मास में
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
कुछ इस तरह से खेला
कुछ इस तरह से खेला
Dheerja Sharma
डर-डर से जिंदगी यूं ही खत्म हो जाएगी एक दिन,
डर-डर से जिंदगी यूं ही खत्म हो जाएगी एक दिन,
manjula chauhan
*कबूतर (बाल कविता)*
*कबूतर (बाल कविता)*
Ravi Prakash
जिंदगी उधार की, रास्ते पर आ गई है
जिंदगी उधार की, रास्ते पर आ गई है
Smriti Singh
शहीदों के लिए (कविता)
शहीदों के लिए (कविता)
दुष्यन्त 'बाबा'
"बदलते भारत की तस्वीर"
पंकज कुमार कर्ण
साथ
साथ
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
इश्क़ और इंकलाब
इश्क़ और इंकलाब
Shekhar Chandra Mitra
मेरा प्यारा भाई
मेरा प्यारा भाई
Neeraj Agarwal
परमात्मा
परमात्मा
ओंकार मिश्र
धीरे धीरे
धीरे धीरे
रवि शंकर साह
समय
समय
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
शायर तो नहीं
शायर तो नहीं
Bodhisatva kastooriya
तमाम लोग
तमाम लोग "भोंपू" की तरह होते हैं साहब। हर वक़्त बजने का बहाना
*Author प्रणय प्रभात*
अगर
अगर "स्टैच्यू" कह के रोक लेते समय को ........
Atul "Krishn"
ग़ज़ल
ग़ज़ल
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
🕊️एक परिंदा उड़ चला....!
🕊️एक परिंदा उड़ चला....!
Srishty Bansal
रद्दी के भाव बिक गयी मोहब्बत मेरी
रद्दी के भाव बिक गयी मोहब्बत मेरी
Abhishek prabal
3096.*पूर्णिका*
3096.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
Loading...