Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
4 Aug 2021 · 2 min read

प्रकृति के चंचल नयन

प्रकृति के चंचल नयन
~~~~~~~~~~~
प्रकृति के चंचल नयन,
विश्रांतिहीन विस्तृत नयन।
संतप्त धरा के गर्भ से,
व्योम क्षितिज फैले नयन,
अनघ अभिराम सा है दिगदिगंत।
सृष्टि अनंत, दृष्टि अनंत ।।

प्रकृति के चंचल नयन,
विश्रांतिहीन विस्तृत नयन।

गिरते नहीं इसके पलक,
चाहे दिन हो या रात हो,
बोझिल नहीं इसके नयन,
चाहे धूप हो या छाँव हो।
सुरम्य मोहित चक्षु अत्यंत।
सृष्टि अनंत, दृष्टि अनंत ।।

प्रकृति के चंचल नयन,
विश्रांतिहीन विस्तृत नयन।

दिखता धरा पर जब इसे,
प्रेम-प्रवाह सरिता यहां,
मन बाग-बाग खिल कर जहां,
बिखेरता मोहक सुगंध ।
षडऋतुयों के स्वर्णिम चरण,
प्रेमजाल में फंसता दुष्यंत।
सृष्टि अनंत, दृष्टि अनंत ।।

प्रकृति के चंचल नयन,
विश्रांतिहीन विस्तृत नयन।

सावन सुरीली तरु लता,
झूमे पवन की गोद में,
मृग मोर मन करे नृत्य गान,
निर्जन मरू, कानन गहन।
बरसे घनन तरसे नयन,
विरह वेदना अश्रु प्रयंत ।
सृष्टि अनंत, दृष्टि अनंत ।।

प्रकृति के चंचल नयन,
विश्रांतिहीन विस्तृत नयन।

निरभ्र व्योम की ओट में,
झिलमिल सितारे देखकर ।
रवि किरण की अमृत सुधा,
मृगांक तृप्त करते गगन,
फिर चाँदनी की मद्धिम प्रभा,
प्राण वसुधा सहेजे तुरंत।
सृष्टि अनंत, दृष्टि अनंत ।।

प्रकृति के चंचल नयन,
विश्रांतिहीन विस्तृत नयन।

हिमखंडो का सीना तानकर,
दिखता इसे गिरिवर शिखर,
ऋषि मुनियों की तप की कथा,
ये देखता फिर अतीत में।
भारत भूमि की श्रेष्ठता में,
पुलकित नयन सुरभित वसंत।
सृष्टि अनंत, दृष्टि अनंत ।।

प्रकृति के चंचल नयन,
विश्रांतिहीन विस्तृत नयन।

वेदना से परिपूर्ण जब,
दिखती इसे तामस कथा,
अश्रु रूपी प्रलय धार तब,
द्विचक्षुओं से बहती सदा।
होती धरा पर तब यहां,
विपदा अगाध,विपदा अनंत।
सृष्टि अनंत, दृष्टि अनंत ।।

प्रकृति के चंचल नयन,
विश्रांतिहीन विस्तृत नयन ।

मौलिक एवं स्वरचित

© ® मनोज कुमार कर्ण
कटिहार ( बिहार )
तिथि – ०४ /०८/२०२१
मोबाइल न. – 8757227201

Language: Hindi
12 Likes · 12 Comments · 1959 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from मनोज कर्ण
View all
You may also like:
“पसरल अछि अकर्मण्यता”
“पसरल अछि अकर्मण्यता”
DrLakshman Jha Parimal
"मेरे पास भी रखी है स्याही की शीशी। किस पर फेंकूं कि सुर्ख़िय
*Author प्रणय प्रभात*
"दण्डकारण्य"
Dr. Kishan tandon kranti
जीवन जितना
जीवन जितना
Dr fauzia Naseem shad
विरह वेदना फूल तितली
विरह वेदना फूल तितली
SATPAL CHAUHAN
💐प्रेम कौतुक-484💐
💐प्रेम कौतुक-484💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
पहला खत
पहला खत
Mamta Rani
दरवाज़ों पे खाली तख्तियां अच्छी नहीं लगती,
दरवाज़ों पे खाली तख्तियां अच्छी नहीं लगती,
पूर्वार्थ
★भारतीय किसान★
★भारतीय किसान★
★ IPS KAMAL THAKUR ★
शिल्पकार
शिल्पकार
Surinder blackpen
विनाश की जड़ 'क्रोध' ।
विनाश की जड़ 'क्रोध' ।
Buddha Prakash
शहर में बिखरी है सनसनी सी ,
शहर में बिखरी है सनसनी सी ,
Manju sagar
"पकौड़ियों की फ़रमाइश" ---(हास्य रचना)
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
*
*"हरियाली तीज"*
Shashi kala vyas
" आज भी है "
Aarti sirsat
मुझसे गुस्सा होकर
मुझसे गुस्सा होकर
Mr.Aksharjeet
आज और कल
आज और कल
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
इंसान कहीं का भी नहीं रहता, गर दिल बंजर हो जाए।
इंसान कहीं का भी नहीं रहता, गर दिल बंजर हो जाए।
Monika Verma
खुद ही परेशान हूँ मैं, अपने हाल-ऐ-मज़बूरी से
खुद ही परेशान हूँ मैं, अपने हाल-ऐ-मज़बूरी से
डी. के. निवातिया
आदमी की गाथा
आदमी की गाथा
कृष्ण मलिक अम्बाला
रंगीला बचपन
रंगीला बचपन
Dr. Pradeep Kumar Sharma
खोया हुआ वक़्त
खोया हुआ वक़्त
Sidhartha Mishra
*घर की चौखट को लॉंघेगी, नारी दफ्तर जाएगी (हिंदी गजल)*
*घर की चौखट को लॉंघेगी, नारी दफ्तर जाएगी (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
2606.पूर्णिका
2606.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
अंधा बांटे रेबड़ी, फिर फिर अपनों के देवे – कहावत/ DR. MUSAFIR BAITHA
अंधा बांटे रेबड़ी, फिर फिर अपनों के देवे – कहावत/ DR. MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
दुनिया में लोग अब कुछ अच्छा नहीं करते
दुनिया में लोग अब कुछ अच्छा नहीं करते
shabina. Naaz
बस एक गलती
बस एक गलती
Vishal babu (vishu)
एक पिता की पीर को, दे दो कुछ भी नाम।
एक पिता की पीर को, दे दो कुछ भी नाम।
Suryakant Dwivedi
संस्कार मनुष्य का प्रथम और अपरिहार्य सृजन है। यदि आप इसका सृ
संस्कार मनुष्य का प्रथम और अपरिहार्य सृजन है। यदि आप इसका सृ
Sanjay ' शून्य'
आपकी यादें
आपकी यादें
लोकेश शर्मा 'अवस्थी'
Loading...