Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
8 Nov 2020 · 2 min read

क्या हम पूर्ण सुखी है ?

———-००———

पुराने समय में एक राजा था। राजा के पास सभी सुख-सुविधाएं और असंख्य सेवक-सेविकाएं हर समय उनकी सेवा उपलब्ध रहते थे।

उन्हें किसी चीज की कमी नहीं थी। फिर भी राजा उसके जीवन के सुखी नहीं था।

क्योंकि वह अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी परेशान रहता था।वे सदा बीमारियों से घिरे रहते थे।

राजा का उपचार सभी बड़े-बड़े वैद्यों द्वारा किया गया परंतु राजा को स्वस्थ नहीं हो सके।

समय के साथ राजा की बीमारी बढ़ती जा रही थी। अच्छे राजा की बढ़ती बीमारी से राज दरबार चिंतित हो गया।

राजा की बीमारी दूर करने के लिए दरबारियों द्वारा नगर में ऐलान करवा दिया गया कि जो भी राजा स्वास्थ्य ठीक करेगा उसे असंख्य स्वर्ण मुहरे दी जाएगी।

यह सुनकर एक वृद्ध राजा का इलाज करने राजा के महल में गया।

वृद्ध ने राजा के पास आकर कहा:- ‘महाराज, आप आज्ञा दे तो आपकी बीमारी का इलाज मैं कर सकता हूं।’

राजा की आज्ञा पाकर वह बोला:- ‘आप किसी पूर्ण सुखी मनुष्य के वस्त्र पहनिए, आप अवश्य स्वस्थ और सुखी हो जाएंगे।’

वृद्ध की बात सुनकर राजा के सभी मंत्री और सेवक जोर-जोर से हंसने लगे।

इस पर वृद्ध ने कहा:- ‘महाराज आपने सारे उपचार करके देख लिए है, यह भी करके देखिए आप अवश्य स्वस्थ हो जाएंगे।’

राजा ने उसकी बात से सहमत होकर के सेवकों को सुखी मनुष्य की खोज में राज्य की चारों दिशाओं में भेज दिया।

परंतु उन्हें कोई पूर्ण सुखी मनुष्य नहीं मिला।

प्रजा में सभी को किसी न किसी बात का दुख था।

अब राजा स्वयं सुखी मनुष्य की खोज में निकल पड़े। अत्यंत गर्मी के दिन होने से राजा का बुरा हाल हो गया और वह एक पेड़ की छाया में विश्राम हेतु रुका।

तभी राजा को एक मजदूर इतनी गर्मी में मजदूरी करता दिखाई दिया।

राजा ने उससे पूछा:- ‘क्या, आप पूर्ण सुखी हो ?’

मजदूर खुशी-खुशी और सहज भाव से बोला:- भगवान की कृपा से मैं पूर्ण सुखी हूं।

यह सुनते ही राजा भी अतिप्रसन्न हुआ। उसने मजदूर को ऊपर से नीचे तक देखा तो मजदूर ने सिर्फ धोती पहनी थी और वह गाढ़ी मेहनत से पूरा पसीने से तर है।

राजा यह देखकर समझ गया कि श्रम करने से ही एक आम मजदूर भी सुखी है और राजा कोई श्रम नहीं करने की वजह से बीमारी से घिरे रहते हैं।

राजा ने लौटकर उस वृद्ध का उपकार मान उसे असंख्य स्वर्ण मुद्राएं दी।

अब राजा स्वयं आराम और आलस्य छोड़कर श्रम करने लगे।

परिश्रम से कुछ ही दिनों में राजा पूर्ण स्वस्थ और सुखी हो गए।

कथा का सार यही है कि आज हम भौतिक सुख-सुविधाओं के इतने आदि हो गए हैं कि हमारे शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति क्षीण हो जा रही है।

इससे हम जल्द ही बीमारी की गिरफ्त में आ जाते हैं।

अत: स्वस्थ और सुखी जीवन का रहस्य यही है कि थोड़ा बहुत शारीरिक परिश्रम जैसे योगा, ध्यान, भ्रमण आदि अवश्य करें।

••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
? प्रभु चरणों का दास :- चंदन
*••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

Language: Hindi
Tag: लेख
300 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
श्री कृष्ण अवतार
श्री कृष्ण अवतार
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
#हाँसो_र_मुस्कान
#हाँसो_र_मुस्कान
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
"चालाकी"
Ekta chitrangini
आसमाँ मेें तारे, कितने हैं प्यारे
आसमाँ मेें तारे, कितने हैं प्यारे
The_dk_poetry
आओ कभी स्वप्न में मेरे ,मां मैं दर्शन कर लूं तेरे।।
आओ कभी स्वप्न में मेरे ,मां मैं दर्शन कर लूं तेरे।।
SATPAL CHAUHAN
Quote...
Quote...
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
जिंदगी तेरी हर अदा कातिलाना है।
जिंदगी तेरी हर अदा कातिलाना है।
Surinder blackpen
पवित्र होली का पर्व अपने अद्भुत रंगों से
पवित्र होली का पर्व अपने अद्भुत रंगों से
डा. सूर्यनारायण पाण्डेय
कुछ पंक्तियाँ
कुछ पंक्तियाँ
आकांक्षा राय
माँ का निश्छल प्यार
माँ का निश्छल प्यार
Soni Gupta
समाज सुधारक
समाज सुधारक
Dr. Pradeep Kumar Sharma
जय मां शारदे
जय मां शारदे
Harminder Kaur
"विजेता"
Dr. Kishan tandon kranti
मुक्तक
मुक्तक
पंकज कुमार कर्ण
लिखें और लोगों से जुड़ना सीखें
लिखें और लोगों से जुड़ना सीखें
DrLakshman Jha Parimal
जीवन एक मकान किराए को,
जीवन एक मकान किराए को,
Bodhisatva kastooriya
* चांद के उस पार *
* चांद के उस पार *
surenderpal vaidya
■ खरी-खरी / प्रसंगवश
■ खरी-खरी / प्रसंगवश
*Author प्रणय प्रभात*
******आधे - अधूरे ख्वाब*****
******आधे - अधूरे ख्वाब*****
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
2256.
2256.
Dr.Khedu Bharti
चाँदी की चादर तनी, हुआ शीत का अंत।
चाँदी की चादर तनी, हुआ शीत का अंत।
डॉ.सीमा अग्रवाल
"पसंद और प्रेम"
पूर्वार्थ
आदिपुरुष आ बिरोध
आदिपुरुष आ बिरोध
Acharya Rama Nand Mandal
ना जाने क्यों तुम,
ना जाने क्यों तुम,
Dr. Man Mohan Krishna
क़दर करना क़दर होगी क़दर से शूल फूलों में
क़दर करना क़दर होगी क़दर से शूल फूलों में
आर.एस. 'प्रीतम'
राधा की भक्ति
राधा की भक्ति
Dr. Upasana Pandey
बारह ज्योतिर्लिंग
बारह ज्योतिर्लिंग
सत्य कुमार प्रेमी
मारे ऊँची धाक,कहे मैं पंडित ऊँँचा
मारे ऊँची धाक,कहे मैं पंडित ऊँँचा
Pt. Brajesh Kumar Nayak
💐अज्ञात के प्रति-140💐
💐अज्ञात के प्रति-140💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
डर कर लक्ष्य कोई पाता नहीं है ।
डर कर लक्ष्य कोई पाता नहीं है ।
Buddha Prakash
Loading...