Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
22 Oct 2020 · 1 min read

अच्छा होगा संवाद करो

अच्छा होगा संवाद करो….

अच्छा होगा संवाद करो
कोई न व्यर्थ विवाद करो…

जो कथन स्वयं ही सीधा हो
उसका सीधा अनुवाद करो…

करता है कोई गलत अगर
मत डरो उठो फ़रियाद करो….

काटो हर थोथे बंधन को
जनमानस को आजाद करो…

इस लूट कमीशनखोरी को
तत्पर होकर अपवाद करो…

दे सीख सदा जो नेकी का
ऐसा कोई उस्ताद करो….

आये मुखड़े पर खुशहाली
तकनीक नई ईजाद करो….

शिक्षा से ही उन्नति संभव
मन से इसको बुनियाद करो….

महरूम तरक्की से जो जन
पहले उनको आबाद करो….

लग गई जंग गर अन्तर्मन
नव चेतन विमल खराद करो….

मतलब के ख़ातिर अंधा हो
बातें ना बेबुनियाद करो….

स्वीकार नहीं होगा यह सब
रहते हो जहाँ फसाद करो…

सुन द्रोही यह तेरा भी घर
गुलशन को मत बर्बाद करो….

रहने का हक मांगो लेकिन
रहने लायक औलाद करो….

नेता जी सत्ता के ख़ातिर
जन-जन में नहीं विषाद करो….

यह धरती अमन चैन की है
अब बंद सभी बकवाद करो…..

कह रही सभी से भारत माँ
रहकर न यहाँ उन्माद करो…

बसते है देव यहाँ कण-कण
पाया जन्म धन्यवाद करो…..

डाॅ. राजेन्द्र सिंह ‘राही’
सर्वाधिक सुरक्षित
दिनांक 21-10-2020

2 Likes · 2 Comments · 342 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
बहे संवेदन रुप बयार🙏
बहे संवेदन रुप बयार🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
सब तो उधार का
सब तो उधार का
Jitendra kumar
सब तेरा है
सब तेरा है
Swami Ganganiya
!! फूलों की व्यथा !!
!! फूलों की व्यथा !!
Chunnu Lal Gupta
"वक्त-वक्त की बात"
Dr. Kishan tandon kranti
#संवाद (#नेपाली_लघुकथा)
#संवाद (#नेपाली_लघुकथा)
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
سب کو عید مبارک ہو،
سب کو عید مبارک ہو،
DrLakshman Jha Parimal
*वेद उपनिषद रामायण,गीता में काव्य समाया है (हिंदी गजल/ गीतिक
*वेद उपनिषद रामायण,गीता में काव्य समाया है (हिंदी गजल/ गीतिक
Ravi Prakash
23/61.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/61.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
अस्थिर मन
अस्थिर मन
Dr fauzia Naseem shad
संघर्ष ज़िंदगी को आसान बनाते है
संघर्ष ज़िंदगी को आसान बनाते है
Bhupendra Rawat
LALSA
LALSA
Raju Gajbhiye
ख़ुद को हमने निकाल रखा है
ख़ुद को हमने निकाल रखा है
Mahendra Narayan
Red is red
Red is red
Dr. Vaishali Verma
पहचान
पहचान
Dr. Pradeep Kumar Sharma
मेरा भूत
मेरा भूत
हिमांशु Kulshrestha
दिल को समझाने का ही तो सारा मसला है
दिल को समझाने का ही तो सारा मसला है
shabina. Naaz
ভালো উপদেশ
ভালো উপদেশ
Arghyadeep Chakraborty
तेवरी
तेवरी
कवि रमेशराज
अभी तो साथ चलना है
अभी तो साथ चलना है
Vishal babu (vishu)
आओ मिलकर हंसी खुशी संग जीवन शुरुआत करे
आओ मिलकर हंसी खुशी संग जीवन शुरुआत करे
कृष्णकांत गुर्जर
आंखन तिमिर बढ़ा,
आंखन तिमिर बढ़ा,
Mahender Singh
समूह
समूह
Neeraj Agarwal
जो विष को पीना जाने
जो विष को पीना जाने
Pt. Brajesh Kumar Nayak
पुरुषो को प्रेम के मायावी जाल में फसाकर , उनकी कमौतेजन्न बढ़
पुरुषो को प्रेम के मायावी जाल में फसाकर , उनकी कमौतेजन्न बढ़
पूर्वार्थ
साजिशें ही साजिशें...
साजिशें ही साजिशें...
डॉ.सीमा अग्रवाल
आनंद और इच्छा में जो उलझ जाओगे
आनंद और इच्छा में जो उलझ जाओगे
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
पृष्ठों पर बांँध से
पृष्ठों पर बांँध से
Neelam Sharma
एक तरफ
एक तरफ
*Author प्रणय प्रभात*
कुछ हाथ भी ना आया
कुछ हाथ भी ना आया
Dalveer Singh
Loading...