Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings

“पिता” – काव्य प्रतियोगिता एवं काव्य संग्रह

Status: Finished
This competition has ended.

इस प्रतियोगिता के परिणाम यहाँ देखें- परिणाम

साहित्यपीडिया के छह वर्ष पूरे होने के अवसर पर हम लेकर आये हैं एक नयी काव्य प्रतियोगिता जिसका विषय है- "पिता"

इस प्रतियोगिता में दो श्रेणियों में विजेता चुने जायेंगे-

  1. एडिटर्स चॉइस (Editor’s Choice)
  2. रीडर्स चॉइस (Reader’s Choice)

इसके साथ ही 100 से अधिक चुनिंदा रचनाओं का काव्य संग्रह प्रकाशित किया जायेगा। यह संग्रह साहित्यपीडिया द्वारा पेपरबैक या हार्डकवर पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जायेगा और यह पुस्तक पूरे विश्व में उपलब्ध होगी।

एडिटर्स चॉइस पुरस्कार– विजेताओं का चयन साहित्यपीडिया की एडिटर्स टीम के द्वारा गुणवत्ता के आधार पर किया जायेगा।

  • प्रथम पुरस्कार
  • द्वितीय पुरस्कार
  • तृतीय पुरस्कार
  • 5 सांत्वना पुरस्कार

रीडर्स चॉइस पुरस्कार– विजेताओं का चयन पाठकों द्वारा पोस्ट पर किये गए लाइक्स के आधार पर किया जायेगा।

  • प्रथम पुरस्कार
  • द्वितीय पुरस्कार
  • तृतीय पुरस्कार

एडिटर्स चॉइस एवं रीडर्स चॉइस पुरस्कारों के विजेताओं को साहित्यपीडिया द्वारा पूर्व में प्रकाशित कोई एक प्रिंटेड पुस्तक डाक/कूरियर द्वारा भेजी जाएगी एवं उन्हें डिजिटल सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जायेगा।

इसके साथ ही 100 से अधिक चुनिंदा रचनाओं का काव्य संग्रह प्रकाशित किया जायेगा। यह संग्रह साहित्यपीडिया द्वारा पेपरबैक/हार्डकवर पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जायेगा और यह पुस्तक पूरे विश्व में उपलब्ध होगी।

विजेताओं के अलावा वे सभी रचनाकार जिनकी रचनाएं काव्य संग्रह के लिए चुनी जायेंगी, उन्हें भी डिजिटल सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जायेगा।

प्रतियोगिता की अवधि- 16 अप्रैल 2022 से 16 जून 2022

विषय- पिता

भाषा- हिंदी

स्वीकृत विधाएं- कोई भी काव्य विधा

रचना प्रकाशन के नियम-

  1. एक साहित्यकार द्वारा कितनी भी रचनाएं इस प्रतियोगिता में सम्मलित की जा सकती हैं।
  2. आपकी वह रचनाएं भी इस प्रतियोगीतका में स्वीकृत हैं जो पहले से किसी पुस्तक, पटल या पत्रिका में प्रकाशित हो चुकी हैं।
  3. रचना स्वरचित एवं मौलिक होनी चाहिए।
  4. रचना हिंदी में होनी चाहिए और केवल हिंदी (देवनागरी) में टंकित होनी चाहिए।
  5. रचना सिर्फ दिए गए विषय (पिता) पर ही लिखी होनी चाहिए।
  6. वैसे तो शब्दों या पंक्तियों की कोई सीमा निर्धारित नहीं है लेकिन कोशिश करें कि आपकी रचना में 10 से कम पंक्तियाँ ना हों एवं 20 से अधिक पंक्तियाँ ना हों।
  7. रचना के अंत में हिंदी (देवनागरी) में अपना नाम एवं अपने शहर का नाम लिखें। अगर आपकी रचना साहित्य संग्रह के लिए चुनी जाती है तो आपकी रचना के साथ यही जानकारी प्रकाशित होगी। इस जानकारी के अलावा रचना के साथ और कुछ न लिखें।
  8. रचना में किसी भी प्रकार का विज्ञापन या लिंक नहीं होना चाहिए।
  9. रचना किसी भी काव्य विधा में हो सकती है।
  10. साहित्यपीडिया के एडिटर पैनल के पास किसी भी रचना को नियमों के उल्लंघन, गुणवत्ता या किसी भी अन्य कारण से प्रतियोगिता से डिसक्वालिफाई करने का पूर्ण अधिकार है।

रचना भेजने की प्रक्रिया-

  1. इस प्रतियोगिता के लिए रचनाएं 16 अप्रैल 2022 से 16 जून 2022 के बीच ही स्वीकार की जाएंगी।
  2. 16 अप्रैल 2022 को इसी पेज पर रचना भेजने के लिए “Submit Entry” का बटन दिखाई देने लगेगा। आप उस बटन पर क्लिक करके सीधे अपनी रचना इस प्रतियोगिता में प्रकाशित कर सकेंगे।
  3. “Submit Entry” बटन के द्वारा भेजी गयी रचनाएं ही प्रतियोगिता में स्वीकार की जायेंगीं। ईमेल या किसी अन्य साधन से भेजी गयी रचनाएं मान्य नहीं होंगी।

विजेता का चुनाव-

  1. इस प्रतियोगिता में विजेताओं का चयन दो श्रेणियों में किया जायेगा- एडिटर्स चॉइस एवं रीडर्स चॉइस
  2. एडिटर्स चॉइस श्रेणी में विजेताओं का चयन साहित्यपीडिया हिंदी की एडिटर्स टीम के द्वारा गुणवत्ता के आधार पर किया जायेगा।
  3. एडिटर्स चॉइस श्रेणी में अगर जज पैनल को कुछ रचनाओं के समान रूप से अच्छा होने की वजह से विजेता चुनने में कठिनाई होती है तो उन रचनाओं पर आये लाइक्स, कमेंट एवं व्यूज को भी महत्त्व दिया जा सकता है।
  4. रीडर्स चॉइस श्रेणी में विजेताओं का चयन प्रतियोगिता की अवधि में पाठकों द्वारा पोस्ट पर किये गए लाइक्स के आधार पर किया जायेगा।
  5. रीडर्स चॉइस श्रेणी में अगर एक रचनाकार ने एक से अधिक रचनाएं प्रतियोगिता में सम्मलित की हैं तो उनकी उस रचना को लिया जायेगा जिसपर सबसे ज्यादा लाइक आये होंगे। यानी रीडर्स चॉइस में एक रचनाकार को एक ही पुरस्कार मिलेगा चाहे उनकी एक से ज्यादा रचनाओं पर सर्वाधिक लाइक्स आये हों।

काव्य संग्रह (पुस्तक)-

  1. प्रतियोगिता में सम्मलित की गयीं रचनाओं में से चुनी हुई रचनाओं का प्रिंटेड काव्य संग्रह प्रकाशित किया जायेगा। यह संग्रह भारत के साथ साथ पूरे विश्व में उपलब्ध होगा।
  2. काव्य संग्रह के लिए रचनाओं का चुनाव गुणवत्ता के आधार पर किया जाएगा। एडिटर पैनल के पास किसी भी रचना को गुणवत्ता के आधार पर या किसी भी अन्य कारण से संग्रह में शामिल न करने का अधिकार है।
  3. हमारी कोशिश रहेगी कि काव्य संग्रह में अधिक से अधिक रचनाओं को स्थान दे सकें लेकिन काव्य संग्रह के प्रकाशन का एवं उसमे चुनी गयीं रचनाओं की संख्या का अंतिम निर्णय एडिटर पैनल का होगा।
  4. काव्य संग्रह के लिए उन रचनाओं को वरीयता दी जाएगी जिनमें 20 या उससे कम पंक्ति होंगी।
  5. काव्य संग्रह के प्रकाशन की घोषणा प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद की जाएगी।
  6. इस काव्य संग्रह के प्रकाशन के लिए किसी भी रचनाकार से कोई सहयोग राशि नहीं ली जाएगी। रचनाकारों को इस संग्रह की प्रति भेंट नहीं की जाएगी।
  7. रचनाकार इस संग्रह को खरीदने के लिए बाध्य नहीं हैं। लेकिन अगर रचनाकार चाहें तो संग्रह की प्रति ऑनलाइन Amazon, Flipkart इत्यादि से आर्डर करके मंगवा सकेंगे।

नोट-

  1. साहित्यपीडिया के पास किसी भी समय इस प्रतियोगिता के किसी भी नियम को बदलने का या इस प्रतियोगिता को समाप्त करने का अधिकार सुरक्षित है।
  2. अगर लाइक्स पाने के लिए किसी भी अनैतिक साधन का प्रयोग पाया गया तो वह रचना तुरंत प्रतियोगिता से डिसक्वालिफाई कर दी जाएगी।
  3. किसी भी तरह के विवाद की स्थिति में साहित्यपीडिया एडिटर पैनल का निर्णय ही अंतिम होगा।

इसके साथ ही अगर आप इस प्रतियोगिता में भाग लेते हैं इसका मतलब है कि आप साहित्यपीडिया पटल एवं इस प्रतियोगिता के सभी नियम एवं शर्तें अच्छे से पढ़ चुके हैं और उन नियमों एवं शर्तों से पूरी तरह सहमत हैं। साथ ही आप निम्नलिखित घोषणा करते हैं-

रचनाकार का घोषणा पत्र-

  1. इस प्रतियोगिता में मेरे द्वारा सम्मलित सभी रचनाएं मेरी स्वरचित एवं मौलिक रचनाएं है जिनको प्रकाशित करने का कॉपीराइट मेरे पास है और मैं स्वेच्छा से इन रचनाओं को साहित्यपीडिया की इस प्रतियोगिता में सम्मलित कर रहा/रही हूँ।
  2. मैं साहित्यपीडिया को अपने संग्रह/पुस्तक में इन्हे प्रकाशित करने का अधिकार प्रदान करता/करती हूँ।
  3. मैं इस प्रतियोगिता के एवं साहित्यपीडिया पर रचना प्रकाशन के सभी नियम एवं शर्तों से पूरी तरह सहमत हूँ। अगर मेरे द्वारा किसी नियम का उल्लंघन होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी सिर्फ मेरी होगी।
  4. साहित्यपीडिया के काव्य संग्रह में अपनी इस रचना के प्रकाशन के लिए मैं साहित्यपीडिया से किसी भी तरह के मानदेय या भेंट की पुस्तक प्रति का/की अधिकारी नहीं हूँ और न ही मैं इस प्रकार का कोई दावा करूँगा/करुँगी।
  5. अगर मेरे द्वारा दी गयी कोई भी सूचना ग़लत निकलती है या मेरी रचना किसी के कॉपीराइट का उल्लंघन करती है तो इसकी पूरी ज़िम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ मेरी है, साहित्यपीडिया का इसमें कोई दायित्व नहीं होगा।
  6. मैं समझता/समझती हूँ कि अगर मेरी रचनाएं साहित्यपीडिया के नियमों के अनुसार नहीं हुई तो उन्हें इस प्रतियोगिता एवं काव्य संग्रह में शामिल नहीं किया जायेगा; रचनाओं के प्रकाशन को लेकर साहित्यपीडिया टीम का निर्णय ही अंतिम होगा और मुझे वह निर्णय स्वीकार होगा।
81 Likes · 54 Comments · 11827 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Join Sahityapedia on Whatsapp

Loading...