Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
1 Sep 2022 · 2 min read

हर्षवर्धन महान

थे ‘बैस’ राजवंश के, हर्षवर्धन महान
तीर-ओ-कलम से बढ़ी, राजपूत की शान

वर्द्धन ‘पुष्यभूति’ रहा, राजवंश का नाम
कुछ हिन्दू, कुछ बौद्ध थे, किये प्रजा हित काम

‘पाँच सौवीं’ सदी रही, ‘नब्बे’ था तब वर्ष
‘यशोमती’ की गोद में, खेल रहे थे हर्ष

राज्य अभिषेक जब हुआ, ‘छह सौ छह’ था वर्ष
‘छह सौ सैंतालीस’ तक, राज किये थे हर्ष

जननी नाम ‘यशोमती’, जनक ‘प्रभाकर’ वीर
भ्रात ‘राजवर्धन’ कड़े, बहन ‘राज्यश्री’ धीर

पिता प्रभाकर की वीरता, पराजित हुए हूण
लक्ष्य वही लेकर चले, पुत्र हर्ष सम्पूर्ण

थानेश्वर–कन्नौज को, राजहित किया एक
चले युद्ध अभियान पर, करते विलय अनेक

‘नाग’-‘रत्न’-‘प्रियदर्शिका’, संस्कृत नाटक तीन
साहित्य रचा हर्ष ने, उत्तम लगे नवीन

अद्भुत ‘नागानन्द’ है, ‘रत्नावली’ विशेष
क्या कहने प्रियदर्शिका, हर्ष नाटिका शेष

वीणा वादन में रहे, निपूर्ण ‘हर्ष’ विशेष
मन्त्रमुग्ध हो शत्रु भी, भूले सब विद्वेष

•••

______________________
*हर्षवर्धन (जन्म: 590 ई. तथा मृत्यु: 647 ई.) प्राचीन भारत में अन्तिम यशस्वी हिन्दू राजा था जिसने उत्तरी भारत के एक बड़े भूभाग पर 606 ई. से 647 ई. तक शासन किया। महान हर्षवर्धन राजे जी, वर्धन राजवंश के शासक प्रभाकरवर्धन का पुत्र था। जिसके पिता अल्कोन हूणों को पराजित किया था। जब हर्ष का शासन अपने चरमोत्कर्ष पर था तब उत्तरी और उत्तरी-पश्चिमी भारत का अधिकांश भाग उसके राज्य के अन्तर्गत आता था। उसका राज्य पूरब में कामरूप तक तथा दक्षिण में नर्मदा नदी तक फैला हुआ था। कन्नौज उसकी राजधानी थी जो आजकल उत्तर प्रदेश में है। उसने 647 ई. तक शासन किया। हर्षवर्धन बैस क्षत्रिय वंश के थे।

**हर्ष साहित्य और कला का पोषक था। कादंबरीकार बाणभट्ट उसका अनन्य मित्र था। हर्ष स्वयं वीणा बजाता था। हर्ष की लिखी तीन नाटिकाएँ ‘नागानन्द’, ‘रत्नावली’ और ‘प्रियदर्शिका’ संस्कृत साहित्य की अमूल्य निधियाँ हैं।

Language: Hindi
3 Likes · 2 Comments · 608 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
View all
You may also like:
रूह की अभिलाषा🙏
रूह की अभिलाषा🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
जब भी अपनी दांत दिखाते
जब भी अपनी दांत दिखाते
AJAY AMITABH SUMAN
देना और पाना
देना और पाना
Sandeep Pande
💐प्रेम कौतुक-552💐
💐प्रेम कौतुक-552💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
संघर्ष ,संघर्ष, संघर्ष करना!
संघर्ष ,संघर्ष, संघर्ष करना!
Buddha Prakash
स्वयं के हित की भलाई
स्वयं के हित की भलाई
Paras Nath Jha
ख़्वाब
ख़्वाब
Monika Verma
बेवफा मैं कहूँ कैसे उसको बता,
बेवफा मैं कहूँ कैसे उसको बता,
Arvind trivedi
निकलती हैं तदबीरें
निकलती हैं तदबीरें
Dr fauzia Naseem shad
खाना खाया या नहीं ये सवाल नहीं पूछता,
खाना खाया या नहीं ये सवाल नहीं पूछता,
Vaishnavi Gupta (Vaishu)
अनसुलझे किस्से
अनसुलझे किस्से
Mahender Singh
🙅दस्तूर दुनिया का🙅
🙅दस्तूर दुनिया का🙅
*Author प्रणय प्रभात*
मैं प्यार के सरोवर मे पतवार हो गया।
मैं प्यार के सरोवर मे पतवार हो गया।
Anil chobisa
*पशु- पक्षियों की आवाजें*
*पशु- पक्षियों की आवाजें*
Dushyant Kumar
राम वन गमन हो गया
राम वन गमन हो गया
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
*डंका बजता योग का, दुनिया हुई निहाल (कुंडलिया)*
*डंका बजता योग का, दुनिया हुई निहाल (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
जीवन के उपन्यास के कलाकार हैं ईश्वर
जीवन के उपन्यास के कलाकार हैं ईश्वर
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
With Grit in your mind
With Grit in your mind
Dhriti Mishra
किस क़दर गहरा रिश्ता रहा
किस क़दर गहरा रिश्ता रहा
हिमांशु Kulshrestha
चलो कुछ दूर तलक चलते हैं
चलो कुछ दूर तलक चलते हैं
Bodhisatva kastooriya
" एक बार फिर से तूं आजा "
Aarti sirsat
“पतंग की डोर”
“पतंग की डोर”
DrLakshman Jha Parimal
यहां कुछ भी स्थाई नहीं है
यहां कुछ भी स्थाई नहीं है
शेखर सिंह
** मुक्तक **
** मुक्तक **
surenderpal vaidya
" मन मेरा डोले कभी-कभी "
Chunnu Lal Gupta
सबका भला कहां करती हैं ये बारिशें
सबका भला कहां करती हैं ये बारिशें
Abhinay Krishna Prajapati-.-(kavyash)
भक्ति एक रूप अनेक
भक्ति एक रूप अनेक
DR ARUN KUMAR SHASTRI
*खत आखरी उसका जलाना पड़ा मुझे*
*खत आखरी उसका जलाना पड़ा मुझे*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
रिश्तों की कसौटी
रिश्तों की कसौटी
VINOD CHAUHAN
Poem on
Poem on "Maa" by Vedaanshii
Vedaanshii Vijayvargi
Loading...