Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
7 Jun 2023 · 2 min read

“सुहागन की अर्थी”

लाल जोड़े में सुहागन ससुराल आयी थी,
आज अर्थी पे जा रही है लाल जोड़े में।
चमन के फूल भी खामोशी से मिलने चले,
कली कली भी तड़प रही हैं मिलने के लिए।

जिसको मैंने सजाया था हार बनके ,
आज बिखर गए हैं हम पैरों के ताले।
क्यों रो रहे हो सनम मेरे ,
मैं जा रही हूं निशानियां लेके।

हाथ मेरी चूडियों से भरी,
पांव में लगी महावर भरके।
घूँघट उठा उठा के देखा था जमाने ने मुझे,
आज फिर देखते हैं वो चुनर हटा हटा के।

सजी हुई हूँ आज तेरी नई दुल्हन बनके,
क्यों रो रहे हो सनम सिसकियाँ लेके।
जो आये थे लेने मुझे मेरे द्वारे पे,
वो जा रहे है साथ द्वारे से छोड़ने मुझे।

मैं सजी हूं सनम लाल जोड़े में,
कल भी तेरी दुल्हन थी आज भी दुल्हन तेरी।
लोग ऐसे रोये थे मेरी विदाई में,
आज भी रो रहे है विदाई में मेरे।

फिर मिलूँगी सनम ना आँसू बहाओ,
क्यूँ रो रहे हो सनम हिचकियाँ लेके।
भरा था फूल से दामन हाथ मेहंदी से सजे ,
आज भी सजी हूं फूलों से ,हाथ लड्डू से भरे।

मैं जा रही हूं सनम तेरी निशानिया लेके,
तेरे प्यार की रंगों में रंगी चुनर ओढके।
मेरी जिंदगी के मालिक थे तुम्ही,
आज भी दिल तुम्हरा है देख लो छूके।

घूँघट उठा के जो मांग तूने भरी,
जा रही हुँ मांग भरके ,सजन तेरी होके।
साथ थी जमीं पर कुछ उम्र के लिए,
साथ अब भी रहूंगी ,सितारोँ में ताउम्र के लिए।

क्यूँ रो रहे हो सनम सिसकियाँ लेके,
मै जा रही हूँ सनम तेरी निशानियां लेके।।
लाल जोड़े में सुहागन आयी थी,
आज अर्थी पे जा रही है लाल जोड़े में।।

लेखिका:-एकता श्रीवास्तव
प्रयागराज✍️

Language: Hindi
2 Likes · 2 Comments · 328 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Ekta chitrangini
View all
You may also like:
मारुति मं बालम जी मनैं
मारुति मं बालम जी मनैं
gurudeenverma198
बादलों की उदासी
बादलों की उदासी
Shweta Soni
शक्ति स्वरूपा कन्या
शक्ति स्वरूपा कन्या
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
आ गए आसमाॅ॑ के परिंदे
आ गए आसमाॅ॑ के परिंदे
VINOD CHAUHAN
😊पुलिस को मशवरा😊
😊पुलिस को मशवरा😊
*Author प्रणय प्रभात*
बरखा
बरखा
Dr. Seema Varma
"तुम्हारी हंसी" (Your Smile)
Sidhartha Mishra
प्यारी सी चिड़िया
प्यारी सी चिड़िया
Dr. Mulla Adam Ali
जब अपनी बात होती है,तब हम हमेशा सही होते हैं। गलत रहने के बा
जब अपनी बात होती है,तब हम हमेशा सही होते हैं। गलत रहने के बा
Paras Nath Jha
💐प्रेम कौतुक-470💐
💐प्रेम कौतुक-470💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
कई बार हम ऐसे रिश्ते में जुड़ जाते है की,
कई बार हम ऐसे रिश्ते में जुड़ जाते है की,
पूर्वार्थ
25 , *दशहरा*
25 , *दशहरा*
Dr Shweta sood
तुम मुझे देखकर मुस्कुराने लगे
तुम मुझे देखकर मुस्कुराने लगे
नंदलाल सिंह 'कांतिपति'
🧟☠️अमावस की रात ☠️🧟
🧟☠️अमावस की रात ☠️🧟
SPK Sachin Lodhi
कैसे गाएँ गीत मल्हार
कैसे गाएँ गीत मल्हार
संजय कुमार संजू
हकीकत जानूंगा तो सब पराए हो जाएंगे
हकीकत जानूंगा तो सब पराए हो जाएंगे
Ranjeet kumar patre
2326.पूर्णिका
2326.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
मन चाहे कुछ कहना....!
मन चाहे कुछ कहना....!
Kanchan Khanna
ह्रदय जब स्वच्छता से ओतप्रोत होगा।
ह्रदय जब स्वच्छता से ओतप्रोत होगा।
Sahil Ahmad
"बीज"
Dr. Kishan tandon kranti
नमन!
नमन!
Shriyansh Gupta
'प्रहरी' बढ़ता  दंभ  है, जितना  बढ़ता  नोट
'प्रहरी' बढ़ता दंभ है, जितना बढ़ता नोट
Anil Mishra Prahari
*अभिनंदनों के गीत जिनके, मंच पर सब गा रहे (हिंदी गजल/गीतिका)
*अभिनंदनों के गीत जिनके, मंच पर सब गा रहे (हिंदी गजल/गीतिका)
Ravi Prakash
रंगीला बचपन
रंगीला बचपन
Dr. Pradeep Kumar Sharma
बचपन का प्यार
बचपन का प्यार
Vandna Thakur
सकारात्मक सोच
सकारात्मक सोच
Dr fauzia Naseem shad
सुबह की पहल तुमसे ही
सुबह की पहल तुमसे ही
Rachana Jha
मकरंद
मकरंद
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
Jindagi ka kya bharosa,
Jindagi ka kya bharosa,
Sakshi Tripathi
Loading...