Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
25 Jul 2021 · 2 min read

साथी छंद

साथी छंद
मुक्तामणि छंद का सम चरण + दोहे का सम चरण =साथी छंद
विधान – 23 मात्रा, 12 -11
विषम चरण में यति वाचक भार 22गा गा , सम चरण 21( ताल
कुल चार चरण, क्रमागत दो-दो चरण तुकांत l

(इस छंद का उद्भव आदरणीय‌ श्री आर के प्रजापति ” साथी” जी द्वारा किया गया है , यह गेय छंद है ,
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
साथी छंद –

मतलब की जो रखते , यारी मन में ठान |
मार कटारी छाती , खुद ही करें निशान |
कौन यहाँ समझाता , मत बनना नादान |
उपकारी इस जग में , माने सब भगवान ||

ऐसी कविता बोलें, कवि कुल का जो धर्म |
संचार. रहे साहस , उदित. रहे शुभ कर्म |
गायब रहे निरासा , बिखरे तट मुस्कान |
प्रेम. भाव का दर्शन , बोले हिन्दुस्तान |
~~~~~~~~~~~~~~~~~
साथी छंद में मुक्तक

जब भी जिसने ठानी , हल. होते हालात |
एक दिवस भी दुश्मन , आकर करता बात |
नेक नियत भी रहती , जिसकी दिल से साफ –
बाल न बांका होता , हार मानती घात |

कुछ लकीर पर चलकर , बनते रहे फकीर |
हम लकीर से हटकर , देखे नई. नजीर |
सृजन नहीं है पानी , दें बर्तन में डाल ~
वेग पवन हम माने , मन को रखे कबीर |
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
साथी छंद गीतिका

सुंदर लगती छाया , पेड़ मिले फलदार |
ऐसा लगता यारो , यहाँ खिले परिवार ||

नहीं उठाना पत्थर , देना उनको फेंक ,
बदले में वह देगें , मिले- जुले उपहार |

कभी न दिखते मानी, सब. सहते आघात ,
हर अवसर पर मिलते, सदा ढले तैयार ||

पेड़ लगाना यारो , मौसम है बरसात ,
पुण्य कमाकर जाओ , ईश तले भवपार |

पेड़ सदा उपयोगी , कुछ तो हरते रोग ,
हितकारी है सेवन , खूब. फले रसधार |

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
साथी छंद गीत

तोता बने न ज्ञानी , खूब लगा लो जोर | मुखडा
कभी न बरसे पानी , करने से कुछ शोर ||टेक

नहीं बुरीं हैं बातें , अपना ही हित देख | अंतरा
चलें किसी पर लातें , ऐसा भी मत लेख ||
कर देती बदनामी , जहाँ अनीति एक |
मत करना नादानी , अपना छोड़ विवेक ||

बोल वचन है प्यारे , देखो अपनी ओर |पूरक
कभी न बरसे पानी , करने से कुछ शोर ||टेक

कटु वाणी भी जग में , खो देती सम्मान |अंतरा
घाव आपके भरते , रहते चोट निशान ||
एक. परीक्षा जानो , संकट का हो दौर |
खुद. निपटाना प्यारे , नहीं खोजना और ||

संकट सब टल जाते, मन का नाचे मोर |पूरक
कभी न बरसे पानी , करने से कुछ शोर ||टेक

सुंदर लगती छाया , पेड़ जहाँ फलदार |अंतरा
ऐसा लगता यारो , जैसे हो परिवार ||
नहीं उठाना पत्थर , कर. देना उपकार |
बदले में तब देगे , पेड़ कई उपहार ||

करो कर्म हितकारी , और सुहानी भोर |पूरक
कभी न बरसे पानी , करने से कुछ शोर ||टेक
=========================
समस्त उदाहरण स्वरचित व मौलिक
-©सुभाष सिंघई
एम•ए• हिंदी साहित्य ,दर्शन शास्त्र

Language: Hindi
Tag: गीत
1441 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
तेरे हक़ में
तेरे हक़ में
Dr fauzia Naseem shad
ख्वाब नाज़ुक हैं
ख्वाब नाज़ुक हैं
rkchaudhary2012
सोशल मीडिया पर
सोशल मीडिया पर
*Author प्रणय प्रभात*
श्री राम जय राम।
श्री राम जय राम।
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
ईश्वर अल्लाह गाड गुरु, अपने अपने राम
ईश्वर अल्लाह गाड गुरु, अपने अपने राम
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Dr Archana Gupta
!! गुजर जायेंगे दुःख के पल !!
!! गुजर जायेंगे दुःख के पल !!
जगदीश लववंशी
संघर्ष की राहों पर जो चलता है,
संघर्ष की राहों पर जो चलता है,
Neelam Sharma
*दीवाली मनाएंगे*
*दीवाली मनाएंगे*
Seema gupta,Alwar
प्यार जिंदगी का
प्यार जिंदगी का
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
माँ
माँ
The_dk_poetry
खुद पर यकीं
खुद पर यकीं
Satish Srijan
कभी सब तुम्हें प्यार जतायेंगे हम नहीं
कभी सब तुम्हें प्यार जतायेंगे हम नहीं
gurudeenverma198
"वो बुड़ा खेत"
Dr. Kishan tandon kranti
आम्बेडकर मेरे मानसिक माँ / MUSAFIR BAITHA
आम्बेडकर मेरे मानसिक माँ / MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
मंजिल
मंजिल
Soni Gupta
विजयी
विजयी
Raju Gajbhiye
जब हमें तुमसे मोहब्बत ही नहीं है,
जब हमें तुमसे मोहब्बत ही नहीं है,
Dr. Man Mohan Krishna
School ke bacho ko dusre shehar Matt bhejo
School ke bacho ko dusre shehar Matt bhejo
Tushar Jagawat
मुक्तक
मुक्तक
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
जय जगन्नाथ भगवान
जय जगन्नाथ भगवान
Neeraj Agarwal
पंचचामर छंद एवं चामर छंद (विधान सउदाहरण )
पंचचामर छंद एवं चामर छंद (विधान सउदाहरण )
Subhash Singhai
हट जा भाल से रेखा
हट जा भाल से रेखा
Suryakant Dwivedi
****शिव शंकर****
****शिव शंकर****
Kavita Chouhan
💐अज्ञात के प्रति-127💐
💐अज्ञात के प्रति-127💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
सावन महिना
सावन महिना
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
*अपना भारत*
*अपना भारत*
मनोज कर्ण
अपने आप को ही सदा श्रेष्ठ व कर्मठ ना समझें , आपकी श्रेष्ठता
अपने आप को ही सदा श्रेष्ठ व कर्मठ ना समझें , आपकी श्रेष्ठता
Seema Verma
रात……!
रात……!
Sangeeta Beniwal
2938.*पूर्णिका*
2938.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
Loading...