Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
29 Sep 2022 · 1 min read

सरस्वती आरती

#सरस्वती_आरती
———————-——–///———————————
मन से मिटे कुविचार माँ शुभ कर्म का उपहार दे |
है आरती स्वीकार कर वरदान दे माँ शारदे ||

हिय से लगा कर वत्स की दुविधा सदा तुम पाटती |
हर विघ्न में बन ढाल माँ विपदा सभी भय छाँटती |
कर नेह की बरसात माँ निज पुत्र को तब पालती |
हर बात का रख ध्यान माँ गुण पुत्र के उर डालती ||

ममता दिखाकर नेह से विपदा मिटा सुखसार दे |
है आरती स्वीकार कर, वरदान दे माँ शारदे||१||

ममतामयी सुखदायिनी वरदायिनी दुखनासिनी |
ममता तले रख ज्ञान दो दुख दूर हो मुखवासिनी |
मतिमंद को अब ज्ञान का वरदान दो भवतारिणी |
अनभिज्ञता हिय से मिटे यह मान दो जगकारिणी ||

मतिमूढ़ को अब बोध का वरदान दे तम तार दे |
है आरती स्वीकार कर, वरदान दे माँ शारदे||२||

शुचि ज्ञान का सुविचार दो तम नाश हो तमहारिणी |
करता रहूँ नित ध्यान पूजन आरती उपकारिणी |
मतिमूढ़ मैं मतिमंद बालक ज्ञान दो वरदायिनी |
उर में रहे निज भक्ति का वरदान दो अनपायनी ||

वरदान दे भव ज्ञान दे अनभिज्ञ को कछु प्यार दे |
है आरती स्वीकार कर, वरदान दे माँ शारदे||३||

है आरती माँ शारदे, स्वीकार हो बागीश्वरी|
तमहारिणी, भवभामिनी, दुखहारिणी सर्वेश्वरी|
उर में दया का बोध दे, हम पातकी माँ ईश्वरी|
तू ज्ञान का पट खोल दे, माँ शारदे ज्ञानेश्वरी||

पग में झुकाकर शीश मैं वर मांगता माँ तारदे |
है आरती स्वीकार कर, वरदान दे माँ शारदे||४||

पूर्णतः स्वरचित , स्वप्रमाणित
✍️ संजीव शुक्ल ‘सचिन’
( शहर का नाम :- मुसहरवा (मंशानगर)

Language: Hindi
Tag: गीत
2 Likes · 245 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from संजीव शुक्ल 'सचिन'
View all
You may also like:
जन्माष्टमी
जन्माष्टमी
लक्ष्मी सिंह
उड़े  हैं  रंग  फागुन के  हुआ रंगीन  है जीवन
उड़े हैं रंग फागुन के हुआ रंगीन है जीवन
Dr Archana Gupta
बासी रोटी...... एक सच
बासी रोटी...... एक सच
Neeraj Agarwal
फितरत
फितरत
Dr.Priya Soni Khare
जीवन सुंदर गात
जीवन सुंदर गात
Kaushlendra Singh Lodhi Kaushal
मुझे धरा पर न आने देना
मुझे धरा पर न आने देना
Gouri tiwari
शेर बेशक़ सुना रही हूँ मैं
शेर बेशक़ सुना रही हूँ मैं
Shweta Soni
💐प्रेम कौतुक-383💐
💐प्रेम कौतुक-383💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
सुख दुख जीवन के चक्र हैं
सुख दुख जीवन के चक्र हैं
ruby kumari
■ आज का शेर
■ आज का शेर
*Author प्रणय प्रभात*
सामाजिक न्याय
सामाजिक न्याय
Shekhar Chandra Mitra
हर दफ़ा जब बात रिश्तों की आती है तो इतना समझ आ जाता है की ये
हर दफ़ा जब बात रिश्तों की आती है तो इतना समझ आ जाता है की ये
पूर्वार्थ
निदामत का एक आँसू ......
निदामत का एक आँसू ......
shabina. Naaz
दीप शिखा सी जले जिंदगी
दीप शिखा सी जले जिंदगी
Suryakant Dwivedi
हमें न बताइये,
हमें न बताइये,
शेखर सिंह
❤️ मिलेंगे फिर किसी रोज सुबह-ए-गांव की गलियो में
❤️ मिलेंगे फिर किसी रोज सुबह-ए-गांव की गलियो में
शिव प्रताप लोधी
रक्त संबंध
रक्त संबंध
Dr. Pradeep Kumar Sharma
तेरी पल पल राह निहारु मैं,श्याम तू आने का नहीं लेता नाम, लगत
तेरी पल पल राह निहारु मैं,श्याम तू आने का नहीं लेता नाम, लगत
Vandna thakur
"अन्दाज"
Dr. Kishan tandon kranti
गमों के साये
गमों के साये
Swami Ganganiya
मस्ती को क्या चाहिए ,मन के राजकुमार( कुंडलिया )
मस्ती को क्या चाहिए ,मन के राजकुमार( कुंडलिया )
Ravi Prakash
सैलाब .....
सैलाब .....
sushil sarna
जय हो कल्याणी माँ 🙏
जय हो कल्याणी माँ 🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
चलो मौसम की बात करते हैं।
चलो मौसम की बात करते हैं।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
One day you will leave me alone.
One day you will leave me alone.
Sakshi Tripathi
Sometimes
Sometimes
Vandana maurya
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
बिल्कुल नहीं हूँ मैं
बिल्कुल नहीं हूँ मैं
Aadarsh Dubey
जिसने अपने जीवन में दर्द नहीं झेले उसने अपने जीवन में सुख भी
जिसने अपने जीवन में दर्द नहीं झेले उसने अपने जीवन में सुख भी
Rj Anand Prajapati
कल तक जो थे हमारे, अब हो गए विचारे।
कल तक जो थे हमारे, अब हो गए विचारे।
सत्य कुमार प्रेमी
Loading...