सच यह गीत मैंने लिखा है
यह गीत सच मैंने लिखा है।
यह काम तुम जरूर करना।।
सुनकर इसे लाइक करना।
और कमेंट सब्सक्राइब करना।।
यह गीत सच मैंने——————।।
वर्णन इसमें मोहब्बत का किया है
यह प्यार शुद्ध मैंने देशी किया है।।
हर उम्र के यह सुनने काबिल है।
इसके हर शब्द पर गौर करना।।
सुनकर इसे लाइक करना।
और कमेंट सब्सक्राइब करना।।
यह गीत सच मैंने—————-।।
आजाद कैसे हुआ अपना भारत।
रखना अखण्ड है यह अपना भारत।।
महापुरुषों की इसमें है महिमा।
शहीदों की गाथा इसमें सुनना।।
सुनकर इसे लाइक करना।
और कमेंट सब्सक्राइब करना।।
यह गीत सच मैंने——————–।।
कड़वी सच्चाई जरूर इसमें मिलेगी।
और यह सच्चाई तुमको बुरी लगेगी।।
भेदभाव लिखने में किया नहीं है।
उचित है क्या जुल्म धोखा करना।।
सुनकर इसे लाइक करना।
और कमेंट सब्सक्राइब करना।।
यह गीत सच मैंने———————।।
शिक्षक एवं साहित्यकार-
गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद
तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)