Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Jun 2017 · 3 min read

रमेशराज के विरोधरस के दोहे

क्रन्दन चीख-पुकार पर दूर-दूर तक मौन
आज जटायू कह रहा ‘सीता मेरी कौन‘?
+रमेशराज

बल पा ख़ूनी शेर का शेर बनें खरगोश
यही शेर ठंडा करे कल को इनका जोश |
+रमेशराज

चीर बढ़ाने के लिए नहीं उठेगा हाथ
दुर्योधन के साथ है अब का दीनानाथ |
+रमेशराज

करता खल की वन्दना, सज्जन को गरियाय
कौरव-कुल का साथ ही अब तो कवि को भाय |
+रमेशराज

अन्जाने भय से ग्रसित रहा निरंतर काँप
लगता आज विपक्ष को सूँघ गया है सांप |
+रमेशराज

लोकतंत्र में लोक की कर दी हालत दीन
पत्रकार बगुला बने, जनता जैसे मीन |
+रमेशराज

एक सुलगते प्रश्न को पूछ रहा है यक्ष
दुबक गया किस लोक में जाकर आज विपक्ष |
+रमेशराज

उत्पीड़न-अन्याय लखि नहीं खौलता रक्त
हम सब होते जा रहे रक्तबीज के भक्त |
+रमेशराज

देव-सरीखे ‘सोच’ की आफत में है जान
छल भोले को पा गया भस्मासुर वरदान |
+रमेशराज

होगी लघु उद्योग पर माना भीषण चोट
रोजगार देगा मगर, कल सबको रोबोट |
+रमेशराज

सदियों से जिसको मिली “ भाट “ नाम से ख्याति
न्यूज़-चैनलों पर दिखे इस युग वही प्रजाति |
+रमेशराज

अब तो अति मजबूत हैं कौरव-दल के हाथ
चक्रब्यूह को मिल गया पत्रकार का साथ |
+रमेशराज

जुटे यज्ञ करने यहाँ कुछ चैनल-अख़बार
बस जनता की दे रहे आहुतियाँ मक्कार |
+रमेशराज

जन-सेवक तेरे लिए लाये दारू-भाँग
इनसे कपड़े-रोटियां ओ जनता मत मांग |
+रमेशराज

अपनी कटती ज़ेब पर ये रहता है मौन
इस गूंगे युग को जुबां बोलो देगा कौन ?
+रमेशराज

सूरदास जैसे नयन हमको हैं बेकार
हम अंधे धृतराष्ट्र हैं , संजय ज्यों अख़बार |
+रमेशराज

शब्द-शक्तियों को किया अब सत्ता ने अंध
सम्प्रदाय की आ रही अब कविता से गंध |
+रमेशराज

धर्म-जाति की सब लिए हाथों में शमशीर
महंगाई से जो लड़े , दिखे न ऐसा वीर |
+रमेशराज

गोरे बन्दर की जगह काले बन्दर आज
इस आज़ादी पर करें कैसे भैया नाज़ |
+रमेशराज

चाल हमारे हाथ पर उसके हाथ रिमोट
गिरनी है अब सांप के मुँह में ही हर गोट |
+रमेशराज

सत्ता के उपहास को जनता जाती भूल
रोज मनाते आ रहे नेता अप्रिल-फूल |
+रमेशराज

दिए सियासी फैसले मुंसिफ ने इस बार
सुबकन-सिसकन से भरे जनता के अधिकार |
+रमेशराज

अब क्या होगा बोलिए शंकर भोलेनाथ
नेताजी को मिल गया पत्रकार का साथ |
+रमेशराज

तूने जो वादे किये मुकर गयी हर बार
राजनीति तेरा बता मुंह है या मलद्वार |
+रमेशराज

गुब्बारों से आलपिन जता रही है प्यार
क्यों न समझ आता तुझे सत्ता का व्यवहार |
+रमेशराज

हुआ आज सद्भाव का ज़हरीला मकरंद
देशभक्त कहने लगा अपने को जयचंद |
+रमेशराज

मीरजाफरों के लिए वक़्त हुआ अनुकूल
इनके हाथों में दिखें देशभक्ति के फूल |
+रमेशराज

पेट्रोल का साथ ले कहता है अंगार
मैं लाऊँगा मुल्क में अमन-चैन इस बार |
+रमेशराज

भक्तो लड्डू बांटिए प्रगट न कीजे खेद
हर नेता की हो गयी काली भैंस सफेद |
+रमेशराज

रक्तसनी तलवार सँग जिनके हैं अब ठाठ
सहनशीलता का हमें सिखा रहे हैं पाठ |
+रमेशराज

देशभक्ति के नाम पर प्रचलन में यह राग
सहनशील अब जल नहीं, सहनशील है आग |
+रमेशराज

हर गर्दन इस दौर में घोषित है गद्दार
सहनशील अब बन गये बस चाकू-तलवार |
+रमेशराज

पत्रकार का हो गया नेता से गठजोड़
दोनों मिलकर देश की बाँहें रहे मरोड़ |
+रमेशराज
—————————————————————
रमेशराज, 15/109, ईसानगर, अलीगढ़-202001
Mo.-9634551630

Language: Hindi
423 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
अपनी समझ और सूझबूझ से,
अपनी समझ और सूझबूझ से,
आचार्य वृन्दान्त
रो रो कर बोला एक पेड़
रो रो कर बोला एक पेड़
Buddha Prakash
एक नई उम्मीद
एक नई उम्मीद
Srishty Bansal
प्रेम और आदर
प्रेम और आदर
ओंकार मिश्र
कर्जमाफी
कर्जमाफी
Dr. Pradeep Kumar Sharma
विश्व कप-2023 का सबसे लंबा छक्का किसने मारा?
विश्व कप-2023 का सबसे लंबा छक्का किसने मारा?
World Cup-2023 Top story (विश्वकप-2023, भारत)
सितम फिरदौस ना जानो
सितम फिरदौस ना जानो
प्रेमदास वसु सुरेखा
दीवार में दरार
दीवार में दरार
VINOD CHAUHAN
निज़ाम
निज़ाम
अखिलेश 'अखिल'
जगत का हिस्सा
जगत का हिस्सा
Harish Chandra Pande
याद रे
याद रे
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
❤️🌺मेरी मां🌺❤️
❤️🌺मेरी मां🌺❤️
निरंजन कुमार तिलक 'अंकुर'
गंणपति
गंणपति
Anil chobisa
*चलो देखने को चलते हैं, नेताओं की होली (हास्य गीत)*
*चलो देखने को चलते हैं, नेताओं की होली (हास्य गीत)*
Ravi Prakash
रिश्ते
रिश्ते
Mamta Rani
*** कभी-कभी.....!!! ***
*** कभी-कभी.....!!! ***
VEDANTA PATEL
मित्रता
मित्रता
Shashi kala vyas
सफलता की ओर
सफलता की ओर
Vandna Thakur
पर्यावरण
पर्यावरण
Dr Parveen Thakur
नारी क्या है
नारी क्या है
Ram Krishan Rastogi
यादों के गुलाब
यादों के गुलाब
Neeraj Agarwal
■ आज का मुक्तक
■ आज का मुक्तक
*Author प्रणय प्रभात*
मेरी …….
मेरी …….
Sangeeta Beniwal
हमेशा..!!
हमेशा..!!
'अशांत' शेखर
दे ऐसी स्वर हमें मैया
दे ऐसी स्वर हमें मैया
Basant Bhagawan Roy
शृंगारिक अभिलेखन
शृंगारिक अभिलेखन
DR ARUN KUMAR SHASTRI
🌸 मन संभल जाएगा 🌸
🌸 मन संभल जाएगा 🌸
पूर्वार्थ
सोचो अच्छा आज हो, कल का भुला विचार।
सोचो अच्छा आज हो, कल का भुला विचार।
आर.एस. 'प्रीतम'
* पहचान की *
* पहचान की *
surenderpal vaidya
हालात और मुकद्दर का
हालात और मुकद्दर का
Dr fauzia Naseem shad
Loading...