Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
16 Jul 2022 · 3 min read

योग छंद विधान और विधाएँ

योग छंद ~ 20 मात्रिक – 12 – 8 , बारह मात्रा पर यति चौकल से ( चारों प्रकार ) व चरणांत 122 यगण से
यदि चरणांत दो दीर्घ के चौकल से हो रहा है तब अठकल के पहले चौकल की अंतिम मात्रा लघु हो , आशय यह है कि पदांत 122 यगण ही रहना चाहिए

योग छंद

सबसे पहले जानो , आज इशारा |
रहे सदा शुभ आगे , कर्म हमारा ||
दीन दुखी की सेवा , कभी न छोड़े |
उठे शत्रु की अँगुली , शीघ्र मरोड़े ||

कहलाती है मेरी , भारत माता |
जिनके चरणों में अब, शीष झुकाता ||
हर जन्मों में उनके , रहें पुजारी |
ईश्वर. इक्क्षा पूरण , करें हमारी ||

भारत माँ के बेटे , सदा अनूठे |
जमीदोज भी करते , जिस पर रूठे ||
विश्व पटल ने भी , है यह माना |
स्वाभिमान में आगे , भारत जाना ||

सुभाष सिंघई
~~~~~~~~~
मुक्तक ~योग छंद‌

योग छंद 12 – 8 , यति चौकल ,
पदांत 122 यगण
मुक्तक , ” पानी” पर

ग्रीष्म ताप को जब -जब, चढ़े जवानी |
बादल बनता है तब, आकर दानी |
धरती पर बन जाती , नई‌ कथा-सी~
लिखे प्रेम परिभाषा , बहकर पानी |

पानी चखकर बनती , पवन सुहानी |
पत्ते लहराकर कर , हँसें जुबानी |
शीतलता भी आए , झुककर बोले ~
मैं भी स्वागत करता , लखकर पानी |

अवनि बनी अम्बर की , प्रेम दिवानी |
कहती हमको अब तो , रीति निभानी |
तृप्त तभी हो पाऊँ , नेह रहेगा ~
बरसेगा जब अनुपम , अद्भुत पानी |

सुभाष सिंघई

पाकर सुंदर जीवन , कलह मचायें |
कष्ट जरा सा पाकर , ‌सब अकुलायें |
मद में आकर बोले , कहे हमारा ~
जब भी हारे प्रभु का, दोष बतायें |

आज आदमी दिखता , बड़ा सयाना |
बात घुमाने हर पल , रखे खजाना |
मजा सभी का लेता , बन हितकारी ~
नुस्खा नया नवेला , कहे पुराना |

नहीं छूटती आदत , कभी पुरानी |
जिसमें चुगली पहले , नम्बर मानी |
हजम तभी है खाना , जब कर लेता ~
इसकी देखी सबने , अजब कहानी |

सुभाष सिंघई
~~~~~~~~~~~~~
गीत ~ आधार योग छंद

आई गाँव हमारे , चलकर गोरी | मुखड़ा
हँसती मुस्काती -सी , चन्द्र चकोरी | टेक

लटें लगें नागिन सी , जो घुँघराले | अंतरा
नैन बिखेरे जादू , हैं मतवाले ||
सुंदरता की देवी , लगी तिजोरी |पूरक
हँसती मुस्काती-सी, चन्द्र चकोरी‌ ||टेक

करधौनी पर कहते , बोल हमारे | अंतरा
लता, पुष्प से लिपटी , करे इशारे ||
कोमल किसलय नादाँ ,है यह छोरी | पूरक
हँसती मुस्काती – सी , चन्द्र चकोरी ||टेक.

चमक रही है नथनी , आभ बिखेरे | मुखड़ा
घायल होते भँवरे , जिस. तट हेरे ||
नेह ‘ सुभाषा ‘ चाहत, बाँधत डोरी |,
हँसती मुस्काती – सी, चन्द्र चकोरी ||टेक.

सुभाष सिंघई
~~~~~ ~~~~~~~

अपदांत गीतिका ( आधार – योग छंद )
12 – 8 (यति चौकल , चरणांत 122 )

लोग चले है बनने , शूर सयाने
चर्म शेर की ओढ़ें, लगे बनाने ||

कागा गाता लेकर , हाथ मजीरा ,
ताल मिलाती कोयल , सुनकर गाने |

देख रहे‌ सब मंजर , बोल न फूटें ,
साँप बिलों से आए , अब लहराने |

चली हवा है कैसी , तनकर झूठे ,
लगे सत्य को सम्मुख ,अब धमकाने |

कौन यहाँ पर आया , लेकर झंडा‌ ,
दिखा- दिखाकर सबको , लगा खिजाने |

सुभाष सिंघई
~~~~~~~

योग छंद , गातिका ,
समांत अत , पदांत माता

नेता कैसा रखते , चाहत नाता |
पीड़ा सहती जाती‌ , भारत माता |

कसम तिरंगा खाते , देश. बेंचते ,
देख रही है अपनी ,दुर्गत‌ माता |

अवसर पर जनता की , खाल खेंचते ,
देख रही चोरों का , बहुमत माता |

चोर- चोर मौसोरे , बनकर भाई ,
उनको देख रही सौ , प्रतिशत माता |

अन्न उगाते जो भी , घुटकर मरते ,
लिखकर अब किसको , दे खत माता |

सुभाष सिंघई
~~~~~~
आलेख ~ #सुभाष_सिंघई , एम. ए. हिंदी साहित्य , दर्शन शास्त्र , निवासी जतारा ( टीकमगढ़ ) म० प्र०

Language: Hindi
674 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
आपसी समझ
आपसी समझ
Dr. Pradeep Kumar Sharma
आज फिर जिंदगी की किताब खोली
आज फिर जिंदगी की किताब खोली
rajeev ranjan
मंत्र: सिद्ध गंधर्व यक्षाधैसुरैरमरैरपि। सेव्यमाना सदा भूयात्
मंत्र: सिद्ध गंधर्व यक्षाधैसुरैरमरैरपि। सेव्यमाना सदा भूयात्
Harminder Kaur
संग चले जीवन की राह पर हम
संग चले जीवन की राह पर हम
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
कैसे पाएं पार
कैसे पाएं पार
surenderpal vaidya
"बिन तेरे"
Dr. Kishan tandon kranti
🌷ज़िंदगी के रंग🌷
🌷ज़िंदगी के रंग🌷
पंकज कुमार कर्ण
जागरूक हो हर इंसान
जागरूक हो हर इंसान
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
*चुनावी कुंडलिया*
*चुनावी कुंडलिया*
Ravi Prakash
जीवन का आत्मबोध
जीवन का आत्मबोध
ओंकार मिश्र
चाँदी की चादर तनी, हुआ शीत का अंत।
चाँदी की चादर तनी, हुआ शीत का अंत।
डॉ.सीमा अग्रवाल
मेरे हमसफ़र ...
मेरे हमसफ़र ...
हिमांशु Kulshrestha
जिंदगी का सवाल आया है।
जिंदगी का सवाल आया है।
Dr fauzia Naseem shad
आप और हम जीवन के सच............. हमारी सोच
आप और हम जीवन के सच............. हमारी सोच
Neeraj Agarwal
दरख़्त और व्यक्तित्व
दरख़्त और व्यक्तित्व
Dr Parveen Thakur
सुस्ता लीजिये - दीपक नीलपदम्
सुस्ता लीजिये - दीपक नीलपदम्
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
हिन्दी दोहा - दया
हिन्दी दोहा - दया
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
मेरी देह बीमार मानस का गेह है / मुसाफ़िर बैठा
मेरी देह बीमार मानस का गेह है / मुसाफ़िर बैठा
Dr MusafiR BaithA
2888.*पूर्णिका*
2888.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
पिता, इन्टरनेट युग में
पिता, इन्टरनेट युग में
Shaily
शांति युद्ध
शांति युद्ध
Dr.Priya Soni Khare
व्यवहार अपना
व्यवहार अपना
Ranjeet kumar patre
नयी सुबह
नयी सुबह
Kanchan Khanna
*कर्मफल सिद्धांत*
*कर्मफल सिद्धांत*
Shashi kala vyas
आधुनिक युग और नशा
आधुनिक युग और नशा
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
******** रुख्सार से यूँ न खेला करे ***********
******** रुख्सार से यूँ न खेला करे ***********
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
■ सीधी-सपाट...
■ सीधी-सपाट...
*Author प्रणय प्रभात*
देखते देखते मंज़र बदल गया
देखते देखते मंज़र बदल गया
Atul "Krishn"
चार दिन की जिंदगी मे किस कतरा के चलु
चार दिन की जिंदगी मे किस कतरा के चलु
Sampada
*** तूने क्या-क्या चुराया ***
*** तूने क्या-क्या चुराया ***
Chunnu Lal Gupta
Loading...