Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
19 Jul 2022 · 3 min read

योगी छंद विधान और विधाएँ

योगी छंद ( मापनी युक्त मात्रिक छंद ) दो दो चरण तुकांत या चारों चरण तुकांत

योगी छंद ~ 20 मात्रिक – 10 – 10 पर यति और चरणांत |
छंद में सभी शब्द. समकल. होते है
त्रिकल + त्रिकल + द्विकल =आठ का समकल भी निषेध है

योगी छंद ~
अपने भारत को , पहले पहचाना |
बलिदानी माटी का , पौरुष. भी जाना ||
रहते है हम सब , बनकर के नायक |
माँ की सेवा हित , बनते है लायक ||

ऋषि मुनि भारत के , अनुपम दिखलाते |
ग्रंथो की वाणी , जीवन में अपनाते ||
चलते है जिस पथ , हम सब पहचाने |
गुरु ईश्वर होते , बस इतना जाने ||

शारद माता मैं , अब करता वंदन |
अर्पित भावों का , स्वीकारो चंदन ||
तेरा मैं सेवक , या कह लो नंदन |
शरणागत रखकर , काटो भव फंदन ||

करता रहता हूँ , तेरा आराधन |
लेखन रत रहता , हरदम मेरा मन ||
तेरी आशीषें , माता मैं पाऊँ |
जब तक जिंदा हूँ , तेरा गुण गाऊँ ||

स्वीकारो माता , भावों की माला |
चरणों में रखकर , देना उजियाला ||
तेरी पूजा से , मिल जाती राहें |
पूरी होती है , सेवक की चाहें ||

सच्चाई रखना , गुरुवर जी कहते |
रामा – कृष्णा जी , हर घट में रहते ||
दुखियों की सेवा , हम पूजा माने |
नर में नारायण , देखे पहचाने ||

हम सब सज्जन की, पीड़ा को हरते |
आएं घर में ‌तब , अभिनंदन करते ||
अपना घर कहते , तुम अपना जानो |
मिलते परिजन सब , कहते पहचानो ||
~~~~~~~

योगी छंद‌, 10- 10 , सभी शब्द समकल

मदिरा पीने से , मानव क्या पाते |?
धन- दौलत घर की ,खोकर ही आते |
चलती राहों पर , ठोकर भी ‌ खाते |
अपने भी रखते , दूरी से नाते ||

हाला का प्याला , जहरीला मानो |
पीना ही इसको, अब घातक जानो ||
इज्जत भी‌‌‌ मिट्टी , करके देती है |
प्राणों पर चंगुल , यह कर लेती है ||

उजड़े घर ‌ देखे , जो मदिरा पीते |
बीवी बच्चे भी , संकट से जीते ||
सुध खोकर जब वह ,घर में आते है |
उजड़ा-उजड़ा -सा, मुख हम पाते है ||

मदिरा करती है , तन को भी जर्जर |
मानव को निज पर, करती है निर्भर ||
देखा है जो नर , चंगुल में आता |
सुख की छाया से , दूरी ही पाता ||

सुभाष सिंघई
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
मुक्तक ( योगी छंद )

जिसकी करनी भी , दें काली रातें |
कपटी कागा- सा , करता है घातें |
उल्टा सीधा भी , जो सबसे बोले ~
उसको भी जानो , कोरी हैं बातें |

उनका दर पूरा , पावन कहलाता |
जिनके घर ऋषिवर ,पग रज दे जाता |
सुषमा विखरे तब , आँगन भी महके ~
जिनका मन अंदर , संतोषी ध्याता |

जिसको भी गुरुवर, मन से कहते है |
समझो शिक्षा में , शुभ कण रहते है |
सम्मानित होते , परचम फहराते ~
उन्नति गंगा में , हर पल बहते है

सुभाष सिंघई
~~~~~~~~~~~~~~~~~

अपदांत गीतिका ( आधार योगी छंद )

जो भी पीड़ा को , अंदर पीते है |
हर मुश्किल में वह , मानव जीते है ||

विपदाएं आती‌, कपड़ो सी फटकर ,‌
हँसकर वह बैठे , उनको सीते है |

जो समझे उनको , यह मानव सीधा ,
अवसर पर देखा , भिड़ने चीते है |

हर युग में देखा , उनके है‌ झंड़े ,
मापा करने वह , लम्बे फीते है |

अभिमानी जिनसे , डरते रहते है‌ ,
कपटी भी उनके , आगे रीते है |

सुभाष सिंघई
~~~~~ ~~~~~~~~~~~~~~~

गीत‌- योगी छंद 10–10
सभी सम शब्द होते हैं।

गुरु महिमा जानो , प्रभु जैसे पद हैं | {मुखड़ा )
जीवन में गुरुवर , अपनी सरहद हैं ||(टेक)

गुरुवर देते हैं , आशीषें जिसको |
यश मिल जाता है , जग में भी उ‌सको ||
धारा से बहते , गुरुवर भी नद‌ हैं |
जीवन में गुरुवर , अपनी सरहद हैं ||टेक

मंगल होता है , गुरुवर के कर से |
संरचना जीवन , पाते जीभर से ||
गुरु चरणों में सब , मिट जाते मद हैं |
जीवन में गुरुवर , अपनी सरहद हैं ||(टेक)

गुरुवर हरियाली , जीवन शोधक हैं |
गुरुवर है‌ं ज्ञानी , जीवन बोधक हैं ||
गुरुवर छाया‌ में, बढ़ते ही कद हैं |
जीवन में गुरुवर , अपनी सरहद हैं ||(टेक)

गुरु चरणों में अब , हर दिन उत्सव है |
छाया पंछी – सा , हममें कलरव है ||
कविता हैं गुरुवर , जिसमें भी शद हैं | ( शहद )
जीवन में गुरुवर , अपनी सरहद हैं ||(टेक)

सुभाष सिंघई
~~~~~ ~~~~~~~~~~

योगी छंद , गीत

“जन मन गण गाते , वह झंडा ताने ”

जन मन गण गाते , वह झंडा ताने |
जन का मन कैसा , वह यह मत जाने ||
बेईमानी का , दिखता है छाता |
पीड़ायें सहती , अब भारत माता ||

मतलब के सबके , बजते है गाने |
जन मन गण गाते , वह झंडा ताने ||

जनता को हरदम , ठगकर के रहते |
खुद को जनता‌ से , अच्छा वह कहते ||
वाणी में फँसकर ,खुद आकर मिटती |
अवसर जब आता , जनता ही पिटती ||

सबने देखा है , वह स्वारथ ही माने |
जन गण मन गाते , वह झंडा ताने ||

देखी नेता की , चमड़ी है मोटी |
कथनी है सुंदर , पर करनी खोटी ||
जन का पैसा भी, सब लुटता जाता |
फिर भी यह भारत, जनगण मन गाता ||

उल्टा करते है , सब कुछ वह पाने |
जन मन गण गाते , वह झंडा ताने ||

सुभाष सिंघई जतारा

~~~~~~~

आलेख /उदाहरण ~ #सुभाष_सिंघई , एम. ए. हिंदी साहित्य , दर्शन शास्त्र , निवासी जतारा ( टीकमगढ़ ) म० प्र०

Language: Hindi
1 Like · 1 Comment · 530 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
2972.*पूर्णिका*
2972.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
फांसी के तख्ते से
फांसी के तख्ते से
Shekhar Chandra Mitra
*जाड़े की भोर*
*जाड़े की भोर*
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
सारे यशस्वी, तपस्वी,
सारे यशस्वी, तपस्वी,
*Author प्रणय प्रभात*
*सजा- ए – मोहब्बत *
*सजा- ए – मोहब्बत *
DR ARUN KUMAR SHASTRI
ग़ज़ल/नज़्म - ये हर दिन और हर रात हमारी होगी
ग़ज़ल/नज़्म - ये हर दिन और हर रात हमारी होगी
अनिल कुमार
ग़म बांटने गए थे उनसे दिल के,
ग़म बांटने गए थे उनसे दिल के,
ओसमणी साहू 'ओश'
* जिन्दगी *
* जिन्दगी *
surenderpal vaidya
ऐ वसुत्व अर्ज किया है....
ऐ वसुत्व अर्ज किया है....
प्रेमदास वसु सुरेखा
🌲प्रकृति
🌲प्रकृति
Pt. Brajesh Kumar Nayak
किसने कहा, ज़िन्दगी आंसुओं में हीं कट जायेगी।
किसने कहा, ज़िन्दगी आंसुओं में हीं कट जायेगी।
Manisha Manjari
इश्क में ज़िंदगी
इश्क में ज़िंदगी
Dr fauzia Naseem shad
"मत पूछो"
Dr. Kishan tandon kranti
छुपा रखा है।
छुपा रखा है।
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
दे दो, दे दो,हमको पुरानी पेंशन
दे दो, दे दो,हमको पुरानी पेंशन
gurudeenverma198
*केवल पुस्तक को रट-रट कर, किसने प्रभु को पाया है (हिंदी गजल)
*केवल पुस्तक को रट-रट कर, किसने प्रभु को पाया है (हिंदी गजल)
Ravi Prakash
अटूट सत्य - आत्मा की व्यथा
अटूट सत्य - आत्मा की व्यथा
Sumita Mundhra
वीर हनुमान
वीर हनुमान
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
श्री रामलला
श्री रामलला
Tarun Singh Pawar
ख्वाब को ख़ाक होने में वक्त नही लगता...!
ख्वाब को ख़ाक होने में वक्त नही लगता...!
Aarti sirsat
खुद के व्यक्तिगत अस्तित्व को आर्थिक सामाजिक तौर पर मजबूत बना
खुद के व्यक्तिगत अस्तित्व को आर्थिक सामाजिक तौर पर मजबूत बना
पूर्वार्थ
मैं फकीर ही सही हूं
मैं फकीर ही सही हूं
Umender kumar
याद
याद
Kanchan Khanna
रिटर्न गिफ्ट
रिटर्न गिफ्ट
विनोद सिल्ला
गुफ्तगू तुझसे करनी बहुत ज़रूरी है ।
गुफ्तगू तुझसे करनी बहुत ज़रूरी है ।
Phool gufran
किन मुश्किलों से गुजरे और गुजर रहे हैं अबतक,
किन मुश्किलों से गुजरे और गुजर रहे हैं अबतक,
सिद्धार्थ गोरखपुरी
इतना तो आना चाहिए
इतना तो आना चाहिए
Anil Mishra Prahari
भ्रम नेता का
भ्रम नेता का
Sanjay ' शून्य'
हे मां शारदे ज्ञान दे
हे मां शारदे ज्ञान दे
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
नहीं है पूर्ण आजादी
नहीं है पूर्ण आजादी
लक्ष्मी सिंह
Loading...