Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
23 Oct 2022 · 2 min read

ये पूजा ये गायन क्या है?

त्यागी जैसा दिखने का भाव कोई छोटी मोटी वासना नहीं है। इस त्यागी जैसे दिखने के भाव का त्याग करना बड़ी बाधा है, जिसपर साधक अक्सर ध्यान नहीं देते। परिणामस्वरूप त्याग का वो भाव, जो कि ईश्वर की प्राप्ति की दिशा में उठाया जाने वाला पहला कदम है, ईश्वर की प्राप्ति में सबसे बड़ी बाधा बन जाता है। ऐसा व्यक्ति भले हीं धनवान बन जाए, ज्ञान, मान, सम्मान, अभिमान आदि की प्राप्ति कर ले, परंतु उसे ईश्वर की प्राप्ति कभी नहीं हो सकती।
=====
ये पूजा ये गायन क्या है,
ईश्वर का गीतायन क्या है?
अहम आदि का भान कहीं है,
त्यागी का अभिमान कहीं है।
साधक में सम्मान कहीं है,
भक्त अति धनवान कहीं है।
पूजन का बस छद्म प्रदर्शन,
पर दिल में भगवान नहीं है।
नारद सा गर भाव नही तो ,
उस नर के नारायण क्या हैं।
ईश्वर का गीतायन क्या है?
ये पूजा ये गायन क्या है?
=====
ईशभक्त परायण क्या हैं,
ईश्वर का गीतायन क्या है?
नामों का खटराग कहीं है,
श्रद्धा है ना साज नहीं है,
उर में प्रभु की आग नहीं है,
प्रेम कोई अनुराग नहीं है,
माथे चंदन कमर जनेऊ ,
मानस पे प्रभुराग नहीं है,
फिर हाथों में माला लेके,
मंदिर का ये वायन क्या है?
ईश्वर का गीतायन क्या है?
ये पूजा ये गायन क्या है?
=====
बिन मीरा बादरायण क्या है,
ईश्वर का गीतायन क्या है?
अधरों पे हीं राम कहीं हैं,
पर दिल में तो राम नहीं है,
ईश नाम पे चित्त में कोई,
थिरकन ना अनुसाम नहीं है।
नर्तन कीर्तन हाथ कमंडल ,
काम वसन का ग्राम यहीं है।
चित्त में ना रहते महादेव फिर,
डमरू क्या भवायन क्या है?
ईश्वर का गीतायन क्या है?
ये पूजा ये गायन क्या है?
=====
अजय अमिताभ सुमन:
सर्वाधिकार सुरक्षित

Language: Hindi
191 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
6. शहर पुराना
6. शहर पुराना
Rajeev Dutta
साइस और संस्कृति
साइस और संस्कृति
Bodhisatva kastooriya
*ये रिश्ते ,रिश्ते न रहे इम्तहान हो गए हैं*
*ये रिश्ते ,रिश्ते न रहे इम्तहान हो गए हैं*
Shashi kala vyas
2659.*पूर्णिका*
2659.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
जो हमारे ना हुए कैसे तुम्हारे होंगे।
जो हमारे ना हुए कैसे तुम्हारे होंगे।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
"तोता"
Dr. Kishan tandon kranti
फ़र्क़ यह नहीं पड़ता
फ़र्क़ यह नहीं पड़ता
Anand Kumar
Banaras
Banaras
Sahil Ahmad
सफर पर निकले थे जो मंजिल से भटक गए
सफर पर निकले थे जो मंजिल से भटक गए
डी. के. निवातिया
मेरे रहबर मेरे मालिक
मेरे रहबर मेरे मालिक
gurudeenverma198
तरक़्क़ी देखकर फुले नहीं समा रहे थे ….
तरक़्क़ी देखकर फुले नहीं समा रहे थे ….
Piyush Goel
बेटा
बेटा
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
इश्क चाँद पर जाया करता है
इश्क चाँद पर जाया करता है
सिद्धार्थ गोरखपुरी
शरद पूर्णिमा का चांद
शरद पूर्णिमा का चांद
Mukesh Kumar Sonkar
उसने क़ीमत वसूल कर डाली
उसने क़ीमत वसूल कर डाली
Dr fauzia Naseem shad
My Guardian Angel
My Guardian Angel
Manisha Manjari
इश्क़ का असर
इश्क़ का असर
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
Love is not about material things. Love is not about years o
Love is not about material things. Love is not about years o
पूर्वार्थ
एक ही धरोहर के रूप - संविधान
एक ही धरोहर के रूप - संविधान
Desert fellow Rakesh
नया जमाना आ गया, रही सास कब खास(कुंडलिया)
नया जमाना आ गया, रही सास कब खास(कुंडलिया)
Ravi Prakash
बदली बारिश बुंद से
बदली बारिश बुंद से
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
सापटी
सापटी
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
नमन माँ गंग !पावन
नमन माँ गंग !पावन
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
काली हवा ( ये दिल्ली है मेरे यार...)
काली हवा ( ये दिल्ली है मेरे यार...)
Manju Singh
ग़ज़ल
ग़ज़ल
ईश्वर दयाल गोस्वामी
माँ भारती वंदन
माँ भारती वंदन
Kanchan Khanna
आइए मोड़ें समय की धार को
आइए मोड़ें समय की धार को
नंदलाल सिंह 'कांतिपति'
शेर
शेर
Monika Verma
बेख़ौफ़ क़लम
बेख़ौफ़ क़लम
Shekhar Chandra Mitra
धार में सम्माहित हूं
धार में सम्माहित हूं
AMRESH KUMAR VERMA
Loading...