Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
10 Aug 2023 · 1 min read

मेरी माटी मेरा देश भाव

मेरी माटी मेरा देश भाव,
साथी मेरे तुम पहचानो।
गौरव गाथा अपने भारत की,
जग समझाओ खुद भी जानो।।

भारत प्यारा है देश हमारा,
वृहद शौर्य से इसका नाता।
ज्ञान बुद्धि का बहु भण्डार यहाँ,
इतिहास हमें है बतलाता।
पावन मिट्टी का हर कण कहता,
नीर वीरता सत मुख छानो।
गौरव गाथा अपने भारत की,
जग समझाओ खुद भी जानो।।

भागी हिंद देश की उन्नति का,
हम सबको भी तो है बनना।
बैर भाव तज देश एकता का,
सत्य भाव है निज उर भरना।
शपथ देश की सर्व सुरक्षा की,
सच्चे मन से जनगण ठानो।
गौरव गाथा अपने भारत की,
जग समझाओ खुद भी जानो।।

शांति प्रेम का है हिंद पुजारी,
सारा जग इस सच को जाने।
आतंक विरोधी नीति सख्त है,
रूप हिंद का नव पहचाने।
वीर वीरता की गाथाओं का,
वर्णन हो जन कानो-कानो।
गौरव गाथा अपने भारत की,
जग समझाओ खुद भी जानो।।

ओम प्रकाश श्रीवास्तव ओम

1 Like · 191 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
पितृ दिवस134
पितृ दिवस134
Dr Archana Gupta
बादल बनके अब आँसू आँखों से बरसते हैं ।
बादल बनके अब आँसू आँखों से बरसते हैं ।
Neelam Sharma
"लड़कर जीना"
Dr. Kishan tandon kranti
अगर मेरे अस्तित्व को कविता का नाम दूँ,  तो इस कविता के भावार
अगर मेरे अस्तित्व को कविता का नाम दूँ, तो इस कविता के भावार
Sukoon
छोटी सी प्रेम कहानी
छोटी सी प्रेम कहानी
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
*मंगलकामनाऐं*
*मंगलकामनाऐं*
*Author प्रणय प्रभात*
*भर कर बोरी रंग पधारा, सरकारी दफ्तर में (हास्य होली गीत)*
*भर कर बोरी रंग पधारा, सरकारी दफ्तर में (हास्य होली गीत)*
Ravi Prakash
8) “चन्द्रयान भारत की शान”
8) “चन्द्रयान भारत की शान”
Sapna Arora
गीतिका
गीतिका
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
यशस्वी भव
यशस्वी भव
मनोज कर्ण
लोकतंत्र का खेल
लोकतंत्र का खेल
Anil chobisa
Motivational
Motivational
Mrinal Kumar
मिसाल
मिसाल
Kanchan Khanna
हल्की हल्की सी हंसी ,साफ इशारा भी नहीं!
हल्की हल्की सी हंसी ,साफ इशारा भी नहीं!
Vishal babu (vishu)
सब अपनो में व्यस्त
सब अपनो में व्यस्त
DrLakshman Jha Parimal
"एक ही जीवन में
पूर्वार्थ
बद मिजाज और बद दिमाग इंसान
बद मिजाज और बद दिमाग इंसान
shabina. Naaz
बरसों की ज़िंदगी पर
बरसों की ज़िंदगी पर
Dr fauzia Naseem shad
3067.*पूर्णिका*
3067.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
साक्षर महिला
साक्षर महिला
Dr. Pradeep Kumar Sharma
वृक्षों का रोपण करें, रहे धरा संपन्न।
वृक्षों का रोपण करें, रहे धरा संपन्न।
डॉ.सीमा अग्रवाल
वसंत पंचमी
वसंत पंचमी
Dr. Vaishali Verma
बे-असर
बे-असर
Sameer Kaul Sagar
दोस्ती
दोस्ती
Neeraj Agarwal
रंगों में रंग जाओ,तब तो होली है
रंगों में रंग जाओ,तब तो होली है
Shweta Soni
फिर से जीने की एक उम्मीद जगी है
फिर से जीने की एक उम्मीद जगी है "कश्यप"।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
रूठी हूं तुझसे
रूठी हूं तुझसे
Surinder blackpen
मजदूर का बेटा हुआ I.A.S
मजदूर का बेटा हुआ I.A.S
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
"कुछ खास हुआ"
Lohit Tamta
उदर क्षुधा
उदर क्षुधा
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
Loading...